Hanuman Chalisa

गुरुवायूर मंदिर को मिली धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Webdunia
शनिवार, 20 मई 2017 (14:53 IST)
गुरुवायूर (केरल)। प्रसिद्ध श्रीकृष्ण (गुरुवायूर) मंदिर को शनिवार को धमकीभरा एक फोन कॉल आया जिसके बाद इसकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मंदिर के अधिकारियों को सुबह में एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और धमकी दी कि मंदिर को ‘तबाह’ कर दिया जाएगा।
 
पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने मंदिर प्रशासन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रबंधन से मिली एक शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) एकत्र करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
 
पुलिस ने बताया कि मंदिर परिसर में और अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और बम निरोधक दस्ता सघन जांच कर रहा है। गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर केरल के प्रमुख धार्मिक केंद्रों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख