Haryana Civic Election Results : हरियाणा नगर निगम चुनाव परिणाम, बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर

Webdunia
बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (10:57 IST)
हरियाणा के पांच नगर निगमों (पानीपत, यमुना नगर, करनाल, हिसार और रोहतक) और दो नगर पालिकाओं के नतीजों के लिए मतगणना बुधवार को हो रही है। 
 
16 दिसंबर को पांचों नगर निगमों में 60 से 65 प्रतिशत तक मतदान हुआ था। यमुनानगर में सबसे अधिक मत प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया था। सबसे पहले पांचों नगर निगमों के लिए मेयर चुने जाएंगे। ताजा खबरों के अनुसार पानीपत में बीजेपी के सात उम्मीदवारों को जीत मिल चुकी है।
 
अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए यह एक तरह से परीक्षा है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने इन चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए काफी प्रचार किया। विपक्षी इनेलो-बसपा ने भी इस चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
 
कांग्रेस ने चुनाव में पार्टी चिह्न का इस्तेमाल नहीं करने का निर्णय किया। वह चुनाव मैदान में उतरे कुछ निर्दलीयों का समर्थन कर रही है। इस बार कुल 59 मेयर उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

कठुआ में भारी बारिश, पटरी से उतरी मालगाड़ी

पुल हादसे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा सरकार पर निशाना, बताया अक्षमता और लापरवाही

LIVE: बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोला इलेक्शन कमीशन?

वोटर लिस्ट मामले में तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, भाजपा सेल की तरह काम कर रहा है EC

UP: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की हत्या, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

अगला लेख