Hanuman Chalisa

हरिद्वार की धर्मसंसद : सामने आया हेट स्पीच का नया Video, फिर शुरू हुआ बवाल

एन. पांडेय
बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (22:41 IST)
हरिद्वार। धर्मसंसद हेट स्पीच मामले से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आने के बाद हरिद्वार धर्म संसद से जुड़े साधु-संत पुलिस अधिकारी को क्रॉस एफआईआर दर्ज कराने पुलिस कोतवाल के साथ मुलाक़ात करते दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है।

वीडियो में पूजा शकुन पांडे उर्फ 'साध्वी अन्नपूर्णा' पुलिस अधिकारी को शिकायत पत्र देते हुई कह रही हैं कि 'आपको संदेश देना चाहिए कि आप पक्षपाती नहीं हैं, वहीं तभी  बगल में खड़े यति नरसिंहानंद पुलिस अधिकारी को कहते हैं कि यह हमारा लड़का है हमारी ही तरफ होगा।

इस बात पर सभी हंसी के ठहाके लगा रहे हैं। पुलिस अधिकारी भी उनके साथ ठहाके लगाते दिखाई दे रहे हैं। बीते दिनों हरिद्वार में धर्मसंसद के बाद जो भड़काऊ भाषण दिए गए, उसने पूरे देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियां बंटोरी।

आयोजन के चार दिन के बाद किसी हरिद्वार निवासी गुलबहार खान की तरफ से एक शिकायत दर्ज की गई जिसमें जांच के बाद पुलिस ने शिकायत की विवेचना कर मामले में दो और कथित संतों के नाम जोड़ दिए। इसके बाद मंगलवार को कथित साधु-संत फिर हरिद्वार में एकत्रित हुए। उन्होंने एस मुकदमे के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज करने के लिए कोतवाली का रुख किया और कोतवाल को वे अपने प्रभाव में लेते दिखाई दिए।
 
सोशल मीडिया पर इसको लेकर उठे बवंडर के बाद अब हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने हेट स्पीच के आरोपी वसीम रिजवी उर्फ़ जितेन्द्र नारायण त्यागी और साध्वी अन्नपूर्णा को समन किया है जबकि तीसरे आरोपी धर्मदास को अभी समन नहीं किया गया। पुलिस कह रही है कि मामले के सभी एंगल की तफ्तीश कर ही क्रॉस एफआईआर होगी या नहीं इसका फैसला होगा।

सनातन धर्म की रक्षा और संवर्धन के लिए धर्मनगरी हरिद्वार के वेद निकेतन धाम में 17 से 19 दिसंबर तक तीन दिवसीय धर्म संसद हुई थी। धर्म संसद में वक्‍ताओं पर कथित तौर पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ हिंसा की पैरवी की और 'हिंदू राष्‍ट्र' के लिए संघर्ष के आह्वान करते हुए वीडियो टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा जैसी हस्तियों ने भी ट्वीट किए थे।

इसके बाद सवालों के घेरे में आई हरिद्वार पुलिस ने एक शिकायत पर वसीम रिजवी उर्फ़ जितेन्द्र नारायण त्यागी के खिलाफ शिकायत तो दर्ज की लेकिन उस पर अब तक कोइ कार्रवाई नहीं हुई। अब आज वायरल वीडियो के बाद जब फिर से फजीहत होने लगी तो अब फिर हरिद्वार पुलिस ने 2 आरोपियों को समन करने की बात कही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख