जीभ कटी थी, गर्दन टूटी थी, हाथरस की 'निर्भया' की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी...

Webdunia
मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (19:00 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुई बर्बर घटना ने एक बार फिर 16 दिसंबर, 2012 की बहुत ही बुरी याद ताजा कर दी, जब दिल्ली में 'निर्भया' के साथ कुछ नरपिशाचों ने दुष्कर्म किया और बहुत वीभत्स तरीके से उसके अंगों को क्षत-विक्षत कर दिया था। 
 
दरअसल, 14 सितंबर एक बार फिर कुछ दरिंदों ने एक बेटी को अपना शिकार बनाया। इतना ही नहीं, इन लोगों ने युवती की जीभ काट दी और गर्दन भी तोड़ दी। सोमवार को हालत बिगड़ने के बाद उसे अलीगढ़ से सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था, जहां आज यानी मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। 
ALSO READ: हाथरस की निर्भया : कितनी जुबान काटोगे?
जांच अधिकारी ने अपनी विवेचना रिपोर्ट में युवती के साथ मारपीट व दरिंदगी की बात कही  है। 19 सितंबर को युवती बेहोशी की हालत में थी, इसके चलते बयान नहीं हो पाए। 22 सितंबर को जेएन मेडिकल कॉलेज में बयान दर्ज किए।
 
चूंकि युवती की जीभ कटी हुई थी, इसलिए वह बोल नहीं पा रही थी, लेकिन इशारों ही उसने अपनी साथ हुई दरिंदगी की दास्तां बयां की। बताया जाता है कि लड़की विवशता देख पुलिस वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। 
आईजी का चौंकाने वाला बयान : जांच अधिकारी की रिपोर्ट के उलट दलित युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अलीगढ़ रेंज के आईजी पीयूष मोर्डिया का बयान चौंकाने वाला है। उनका कहना है कि पीडिता के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ। आईजी के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
 
आईजी ने यह भी कहा कि 22 सितंबर को पीड़िता ने तीन और लोगों के नाम लिए थे और दुष्कर्म का आरोप लगाया। सैंपल्स फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद हकीकत का खुलासा हो जाएगा। हालांकि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर दुनिया रह जाएगी दंग, टूट जाएगा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, जानें क्या इंतजाम

क्यों पीथमपुर में ही जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, किस प्रक्रिया से होगा नष्ट, वेबदुनिया के सवाल पर क्या बोले संभागायुक्त दीपक सिंह

Waqf Amendment Bill : वक्फ समिति ने राजग के सभी संशोधन किए स्वीकार, विपक्ष के सुझावों को किया खारिज

Maha Kumbh 2025 : क्या महाकुंभ में स्नान से खत्म होगी गरीबी, कैमरे के सामने त्रिवेणी संगम में डुबकी की होड़, शाह की गंगा डुबकी पर खरगे का कटाक्ष

राहुल गांधी ने BJP-RSS पर आंबेडकर, संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

Mahakumbh में भड़के श्रद्धालु, तोड़े बेरिकेड्‍स, पुलिस से धक्कामुक्की, SDM की गाड़ी फोड़ी

मानहानि मामले में संदीप दीक्षित बोले- नहीं चलाऊंगा मुकदमा, आतिशी और संजय सिंह के सामने रखी यह शर्त

चेन्नई के तटों पर सैकड़ों कछुओं की मौत, जानिए क्या है वजह...

MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अधिकारियों के तबादले, CM सचिवालय में भी बड़ा बदलाव

Delhi Election : 19 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, किस पार्टी के ज्यादा, ADR रिपोर्ट में खुलासा

अगला लेख