मुंबई में फेरी वालों ने एमएनएस कार्यकर्ताओं को पीटा, बवाल...

Webdunia
रविवार, 29 अक्टूबर 2017 (08:34 IST)
मुबंई। मुबंई में फेरीवालों ने शनिवार को एमएनएस कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। 
 
पिटाई से पहले कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मुंबई के फेरी वालों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि खुद को बचाने के लिए कानून हाथ में लेना पड़े तो लो लेकिन गुंड़ों से मार मत खाओ।
 
संजय निरुपम की सभा खत्म होते ही एमएनएस कार्यकर्ता एक बार फिर से मलाड स्टेशन पर फेरीवालों के बीच पहुंचे। इस बार उनका दांव उल्टा पड़ गया और फेरीवालों ने उनकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इस घटना में चार कार्यकर्ता घायल हुए हैं। 
 
इस वारदात के बाद से मलाड पश्चिम में रेलवे स्टेशन के आसपास तनाव बना हुआ है। झगड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरे बुरे वक्त में आपने मुझे बेपनाह प्यार दिया, राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों को लिखी इमोशनल चिट्ठी

बिहार के नवादा में CBI टीम पर हमला, UGC-NET पेपर धांधली की जांच के लिए पहुंची थी

जमानत पर रोक के खिलाफ अरविंद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया है स्टे

Indore : 2 ट्रेनों में टुकड़े-टुकड़े मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Ayodhya : क्या हल्की बारिश में ढह गई अयोध्या रेलवे स्टेशन की दीवार? आखिर क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

Maratha Reservation : मनोज जरांगे बोले- भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल कर रहे छगन भुजबल, मराठा समुदाय रहे सतर्क

Passport बनवाना होगा और आसान, पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा ऐलान

जेपी नड्डा होंगे राज्यसभा के नेता, पीयूष गोयल की लेंगे जगह

JIO ने MP और छत्तीसगढ़ में जोड़े 3 लाख से ज्यादा नए ग्राहक, TRAI ने जारी की नई रिपोर्ट

UP से उत्तराखंड तक HIV पॉजिटिव लुटेरी दुल्हन का खौफ, 5 पतियों के साथ मनाई सुहागरात

अगला लेख