khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नासिक में पारा 3 डिग्री गिरा, अंगूर उत्पादकों ने फसल बचाने के लिए अलाव जलाए

Advertiesment
Nasik
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जिसके चलते अंगूर उत्पादकों को अपनी फसल को नुकसान से बचाने के लिए अलाव जलाना पड़ा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
पंचवटी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार की शाम को शहर में गोदावरी नदी के तट पर 2 भिखारियों के शव मिले। पुलिस को संदेह है कि अत्यधिक ठंड की वजह से उनकी मौत हुई है और अज्ञात शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है।
 
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अंगूर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध इस जिले की कृषि क्षेत्र कहलाने वाली निफाड़ तहसील में शनिवार सुबह 7 बजे न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कलेक्टोरेट के एक अधिकारी ने बताया कि गन्ने, गेहूं और अंगूर पर जमी ओस की बूंदों के चलते किसानों को अपनी फसलों को खराब होने से बचाने के लिए अलाव जलाना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि अगले 2 से 3 दिनों तक जिले में ठंड और शीतलहर की स्थिति बने रहने का अनुमान है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी राज में बंपर नौकरियां, 3.79 लाख से ज्यादा लोगों को हुआ फायदा...