हिमाचल में मौसम विभाग ने दी 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (18:12 IST)
शिमला। पहाड़ी प्रदेशों में बारिश से जनजीवन पर भारी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों में 11 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। कल हिमाचल प्रदेश में भारी भूस्खलन के चलते हिन्दुस्थान-तिब्बत राष्ट्रीय राजमार्ग-5 बाधित हो गया। इससे  वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।

किन्नौर के बाद अब शिमला जिले के रामपुर के ज्यूरी में पहाड़ दरका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में जगह जगह हल्की बारिश हुई। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 23.8 मिमी, बीबीएमबी बिलासपुर में 23.8, सोलन जिले के नालागढ़ में 11 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख