हिमाचल में भारी बारिश, उफान पर नदियां, पानी में बहा नेशनल हाईवे

Webdunia
रविवार, 9 जुलाई 2023 (15:25 IST)
Himachal Pradesh rain : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। मनाली में दुकानें बहने और कुल्लू, किन्नौर तथा चंबा में नाले में अचानक आई बाढ़ में वाहनों के बह जाने और कृषि भूमि को नुकसान होने की भी खबरें सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 3 का एक हिस्सा ब्यास नदी में बह गया। राज्य में वर्षाजन्य हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई।
 
राज्य में रावी, ब्यास, सतलुज, चिनाब सहित सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। पर्यटकों और यात्रियों को भारी बारिश के दौरान यात्रा करने से बचने और नदी के पास न जाने के लिए कहा गया है।
 
शिमला जिले के कोठगढ़ इलाके में भूस्खलन से एक घर ढह गया जिसमें परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिल, उनकी पत्नी किरन और पुत्र स्वप्निल के रूप में हुई है। कुल्लु शहर में भी भूस्खलन से एक अस्थायी घर क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें एक महिला की मौत हो गई। चंबा तहसील के कातियान में भूस्खलन की चपेट में आकर एक व्यक्ति दब गया।
 
राज्य आपदा अभियान केंद्र के अनुसार, राज्य में बीते 36 घंटों में भूस्खलन की 13 और बाढ़ की 9 घटनाएं हुई। राज्य में रविवार सुबह तक 736 सड़कें बाधित रहीं जबकि 1,743 ट्रांसफॉर्मर और 138 जल आपूर्ति परियोजनाएं प्रभावित रहीं।
 
राष्ट्रीय राजमार्ग 21 राज्य के ‘6 माइल’ स्थान पर बाधित रहा। यह वही स्थान है जहां पर यात्री 27 जून को 24 घंटे तक फंसे रहे थे। कमांड से होकर गुजरने वाली मंडी-कुल्लू सड़क गोडा फार्म के करीब बंद रही। मनाली-चंडीगढ़ मार्ग भी मनाली के पास धंस गई।
 
 
उन्होंने कहा कि मंडी-कुल्लू सड़क पर भी भूस्खलन हुआ है जिससे इस मार्ग से केवल आपातकालीन वाहनों को ही जाने की इजाजत है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी बारिश में बाहर निकलने से मना किया है।
 
शिमला और कालका के बीच यूनेस्को धरोहर रेलमार्ग के बीच सभी रेलें रद्द कर दी गई हैं क्योंकि कई स्थानों पर भूस्खलन और पेड़ों के गिरने से रेलमार्ग अवरुद्ध हो गया है।
 
स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने राज्य के 7 जिलों में रेड अलर्ट (204 मिलीमीटर से अधिक बारिश) जारी किया हुआ है। कार्यालय ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और मंडी जिलों में अचानक तेज बाढ़ आने के खतरे को लेकर भी चेतावनी दी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: दिल्ली NCR में बढ़ेगी गर्मी, राजस्थान में बारिश की संभावना, कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

ट्रंप की चेतावनी के बाद टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट, मस्क ने खोला बड़ा राज

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का पहला जम्मू कश्मीर दौरा, देंगे चिनाब रेलवे ब्रिज की सौगात

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

अगला लेख