Dharma Sangrah

mumbai rain: 'ऑरेंज अलर्ट' के बीच मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश, रेल सेवाएं हुईं प्रभावित

Webdunia
बुधवार, 19 जुलाई 2023 (14:56 IST)
mumbai rain: मुंबई के कई हिस्सों में बुधवार को सुबह भारी बारिश हुई और मौसम विभाग ने शहर के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी करते हुए कुछ हिस्सों में आज भारी से अत्याधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराज मानसपुरे ने बताया कि सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर पनवेल में तकनीकी खराबी के कारण पनवेल-बेलापुर हार्बर रेल मार्ग पर सेवाएं प्रभावित हो गईं।
 
अधिकारी ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-बेलापुर मार्ग पर रेलगाड़ियां सामान्य चल रही हैं। उधर मध्य रेलवे के कई यात्रियों ने रेलगाड़ियां के 10 से 15 मिनट की देरी से चलने का दावा किया है। पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि उनकी सेवाएं सामान्य हैं।
 
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह किसी जगह बड़े जलभराव की सूचना नहीं मिली। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बस सेवाएं भी सामान्य रूप से चल रही हैं और उनके मार्ग में कोई बदलाव नहीं किया गया।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने मंगलवार को मुंबई और ठाणे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसमें बुधवार को कुछ स्थानों पर भारी से अत्याधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। रायगढ़ और पालघर जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।
 
एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी मुंबई ने अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 घंटों में 'शहर और उपनगरों में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना' का अनुमान जताया है। स्थानीय निकाय के अनुसार दोपहर एक बजकर 23 मिनट के आसपास समुद्र में ज्वार आने के कारण 4.23 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक पिछले 24 घंटे के दौरान द्वीप शहर में औसतन 47.42 मिलीमीटर, पूर्वी शहर में 50.04 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 50.99 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : इन राज्‍यों में गिरेगा तापमान, यहां शीतलहर का अलर्ट

कुलगाम में जमायते इस्लामी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ

कौन है डॉक्टर परवेज अंसारी, क्या है उसका शाहीन शाहिद से कनेक्शन?

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होगा श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण

LIVE: दिल्ली की हवा जहरीली, GRAP 3 की पाबंदियां लागू

अगला लेख