जानिए हेमंत सोरेन ने क्यों कहा, गिफ्ट में बुके नहीं, बुक लेंगे

Webdunia
शनिवार, 4 जनवरी 2020 (14:59 IST)
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से कहा है कि उन्हें गिफ्ट में बुके के स्थान पर किताबें दें। सोरेने के इस फैसले को मोदी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने अपील की थी कि शुभकामना के रूप में बुके देने के बजाय पुस्तक भेंट करें, क्योंकि पढ़ने से ज्यादा आनंद किसी और काम में नहीं आता और ज्ञान से बड़ी कोई ताकत नहीं है।
 
सोरेन ने कहा कि हां मैंने यह फैसला किया है क्योंकि लोग मुझे बुके देते हैं जो कि महंगे होते हैं। मैंने यह फैसला इसलिए किया है ताकि में एक लाइब्रेरी बना सकूं और लोगों को इसका फायदा मिल सके। 
 
हेमंत सोरेन की इस बात को सोशल मीडिया पर लोगों ने सराहा। निलाभ त्रिपाठी ने ट्विटर पर कमेंट किया, ऐसे लोग सच में हैं? अगर ऐसा हो तो कैसा रहेगा।   
 
हालांकि उनकी यह सलाह कुछ लोगों को रास नहीं आई। दिवेश सिंह ने ट्वीट किया, मोदीजी भी इस तरह के आइडिया के साथ आए थे पर उनके अन्य प्रयोगों की तरह यह भी असफल रहा। मयूर सेजपाल ने ट्वीट कर कहा कि बुक हो या बुके ये लोग सब कुछ कचरे में फेंकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

भारत देगा मालदीव को 4850 करोड़ का कर्ज, मोदी ने कहा- भारत मालदीव संबंधों की जड़ें सागर जितनी गहरी

Land for Job Scam : लालू यादव को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार

रिटायरमेंट के बाद कोई सरकारी पद नहीं लूंगा, CJI गवई ने बताया आगे का प्लान

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

बिहार में कट जाएंगे 64 लाख मतदाताओं के नाम, SIR का पहला चरण पूरा

अगला लेख