कर्नाटक में हिजाब से हटा प्रतिबंध, भाजपा ने उठाए फैसले पर सवाल

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (12:11 IST)
Karnataka hijab news in hindi : कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर जारी प्रतिबंध को हटा दिया है। फैसले से राज्य की राजनीति गरमा गई। भाजपा ने सरकार पर युवाओं को धर्म के आधार पर बांटने का आरोप लगाया।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाय विजयेंद्र ने कहा कि हिजाब के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री ने स्वयं यह कहकर शिक्षा क्षेत्र को प्रदूषित करना शुरू कर दिया है कि वह हिजाब को फिर से अनुमति देंगे।
 
उन्होंने कहा कि किसी को भी सीएम से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी। सरकार युवाओं को धर्म के आधार पर बांट रही है। कम से कम राज्य सरकार को स्कूल-कॉलेजों के छात्रों को राजनीति से दूर रखने का काम करना चाहिए था।
 
 
सिद्धारमैया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, वे कहते हैं 'सबका साथ, सबका विकास' लेकिन टोपी, बुर्का पहनने वालों और दाढ़ी रखने वालों को दरकिनार कर देते हैं। क्या उनका यही मतलब है।
 
जब भीड़ में से किसी ने हिजाब पहनने पर प्रतिबंध के बारे में पूछा तो मुख्यमंत्री ने कहा, नहीं (प्रतिबंध नहीं)। आप हिजाब पहन सकते हैं। मैंने (अधिकारियों को) निर्देश दिया है कि कल से कोई प्रतिबंध नहीं होगा। आप कुछ भी पहन और खा सकते हैं।
 
नारेबाजी कर रही भीड़ के बीच सिद्धारमैया ने कहा, आपकी पसंद आपकी है और मेरी पसंद मेरी है। यह बहुत आसान है। उन्होंने पूछा, मैं धोती और कुर्ता पहनता हूं, और आप पैंट एवं शर्ट पहनते हैं। यह आपकी पसंद है। इसमें गलत क्या है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

सभी देखें

नवीनतम

18 साल बाद गुमशुदा भाई से ऐसे मिली बहन, टूटे दांत से मिला क्लू

अयोध्या: करोड़ों की लागत का 'विकास' बारिश के दबाव में क्यों?

पानी में दिल्ली, AIIMS के ऑपरेशन थिएटर बंद, नहीं हुईं सर्जरी, 88 साल का रिकॉर्ड टूटा

Weather Updates: दिल्ली में होगी पुन: तेज बारिश, IMD का उत्तर भारत में मूसलधार बारिश का अलर्ट

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, हवा में उछली कारें, 6 लोगों की मौत

अगला लेख
More