khatu shyam baba

हिमाचल चुनाव : भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

Webdunia
रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (16:24 IST)
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान आदि शामिल हैं।
 
हिमाचल प्रदेश भाजपा की ओर से जारी सूची में हालांकि वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम नहीं है।
 
भाजपा के स्टार प्रचारकों में कुल 40 नेताओं को जगह दी गई है। इनमें राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, रामलाल, जगत प्रकाश नड्डा, थावरचंद गहलोत, स्मृति इरानी, उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान, मनोहरलाल खट्टर, त्रिवेंद्र सिंह रावत, डॉ. निर्मल सिंह, सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह, विजय सांपला, मंगल पांडे, मनोज तिवारी, सतपाल महाराज, सतपाल सिंह सत्ती, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, अनुराग सिंह ठाकुर के नाम शामिल हैं।
 
भाजपा की सूची में शामिल वीरेन्द्र कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, संबित पात्रा, पवन राणा, चन्द्र मोहन ठाकुर, राम सिंह, प्रवीण शर्मा, रश्विधर, गणेश दत्त, संदीपनी भारद्वाज, उत्तम चौधरी, सिकंदर कुमार, सूरत नेगी, मोहम्मद राजबलि, विशाल चौहान भी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में 1 ही चरण में 9 नवंबर को मतदान होगा और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। भाजपा ने कुछ ही दिन पहले सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख