Hanuman Chalisa

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, ट्रक और बस पानी में बहे

Webdunia
रविवार, 23 सितम्बर 2018 (19:47 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। आसमान से बरसी आफत का यह आलम था कि यहां पर ट्रक और बस खिलौने की तरह बह गए। हिमाचल में बर्फबारी होने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि प्रदेश के बिलासपुर जिले के नैनादेवी में 178.2 मिमी बारिश हुई।
 
 
पलभर में बस नदी में समा गई : असल में बस स्टैंड पर बसें खड़ी थीं और तेज बारिश के कारण मिट्‍टी धंसने लगी। देखते ही देखते तेज बहाव की वजह से मिट्‍टी का बड़ा-सा हिस्सा पानी के कटाव से अपनी जगह छोड़ गया और पलभर में बस नदी में समा गई। गनीमत थी कि बारिश के कारण यह बस खाली थी और इसमें यात्री सवार नहीं थे, वरना बहुत बड़ा हादसा हो जाता। हिमाचल में नदियां उफान पर हैं और यहां पर ट्रक तक बह गए हैं।
 
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई। शनिवार को प्रदेश के सरकाघाट में 137 मिमी, मेहर में 132.6 मिमी और कसौली में 105 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश की राजधानी में शनिवार को 47.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
लाहौल स्पीति समेत प्रदेश के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रे पर लगभग डेढ़ फुट हिमपात हुआ। प्रदेश में कालपा सबसे अधिक ठंड इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
डलहौजी में न्यूनतम तापमान 10.1, कुफरी में 10.6, मनाली में 10.8, राजधानी शिमला में 13 जबकि मंडी में 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र में सोमवार तक जबरदस्त बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान लगाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

अगला लेख