हिमाचल में कांग्रेस के पूर्व विधायक पर हमला, हमलावरों ने चलाईं 12 राउंड गोलियां

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 14 मार्च 2025 (19:35 IST)
Attack on former Congress MLA : हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे बंबर ठाकुर को शुक्रवार को उनके आवास पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। हमले में ठाकुर और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) घायल हो गए। उसने बताया कि हमलावरों ने करीब 12 गोलियां चलाईं। पूर्व विधायक पत्नी को आवंटित सरकारी आवास के प्रांगण में अन्य लोगों के साथ होली मना रहे थे, तभी चार लोग आए और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक ठाकुर के पैर में गोली लगी है। अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमले में ठाकुर और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) घायल हो गए। उसने बताया कि हमलावरों ने करीब 12 गोलियां चलाईं। पूर्व विधायक पत्नी को आवंटित सरकारी आवास के प्रांगण में अन्य लोगों के साथ होली मना रहे थे, तभी चार लोग आए और गोलीबारी शुरू कर दी।
ALSO READ: अंबाला में कोर्ट परिसर में चली गोलियां, SUV में आए थे हमलावर
पुलिस के मुताबिक ठाकुर के पैर में गोली लगी है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावर मुख्य बाजार की ओर पैदल भागे हैं। धवल ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
 
पुलिस के मुताबिक हमले के तुरंत बाद ठाकुर को इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी), शिमला रेफर कर दिया गया, जबकि पीएसओ को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर संज्ञान लेते हुए कहा, मैंने बंबर ठाकुर से बात की है और उनसे एम्स जाने का आग्रह किया है, लेकिन वह आईजीएमसी शिमला में इलाज कराना चाहते हैं।
ALSO READ: Delhi : रोहिणी में पुलिस से मुठभेड़, एक हमलावर हुआ घायल, भाऊ गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार
उपायुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा, गोलीबारी की घटना के पीछे जो लोग हैं, उन्हें पकड़ने के लिए सड़कों और फोरलेन पर अवरोधक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: घाना की संसद में बोले पीएम मोदी, बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं

यूपी मंत्रिमंडल ने रोजगार मिशन के गठन को दी मंजूरी, 1 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करने का है लक्ष्य

मध्यप्रदेश में ओवरब्रिज से लेकर सड़कें बांट रहीं मौत, बारिश में सुरंग वाली सड़क ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

संजय राउत ने फडणवीस से की सालियान मौत मामले में माफी की मांग

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव लुधियाना में 7 जुलाई को इंटरएक्टिव सेशन और उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

अगला लेख