हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का बड़ा ऐलान, मनमोहन सिंह के नाम से जाना जाएगा यह ऐतिहासिक संस्थान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 1 जनवरी 2025 (23:06 IST)
Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के 50वें वर्षगांठ समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को घोषणा की कि संस्थान का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर रखा जाएगा। सुक्खू ने कहा कि मनमोहन सिंह की नीतियों से भारत के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के विकास में भी काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से पर्वतीय राज्य को कई लाभ और पहचान मिली। मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि राज्य के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने में एचआईपीए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सिंह का 26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 
 
सुक्खू ने कहा कि मनमोहन सिंह की नीतियों से भारत के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के विकास में भी काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से पर्वतीय राज्य को कई लाभ और पहचान मिली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (एचआईपीए) द्वारा प्रकाशित एक कॉफी-टेबल बुक का विमोचन किया।
ALSO READ: जल्द बनेगा मनमोहन सिंह का स्मारक, केंद्र सरकार ने शुरू की प्रक्रिया, परिवार को दिया यह ऑप्‍शन
उन्होंने विशेष शिक्षकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया, जिसमें 3 जनवरी तक 80 शिक्षक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षकों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों से लैस करेगा, साथ ही पारंपरिक ब्रेल पद्धति के विकल्प भी प्रदान करेगा।
ALSO READ: अमृतसर में नाश्ता, लाहौर में लंच और काबुल में डिनर, ऐसी थी मनमोहन सिंह की चाह
एचआईपीए के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संस्थान के 50 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए सुक्खू ने कहा कि सुशासन कांग्रेस सरकार का मूल मंत्र है, जिसके लिए अधिकारियों के लिए प्रभावी प्रौद्योगिकी आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि राज्य के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने में एचआईपीए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

ट्रंप प्रशासन ने 10 राज्यों में आव्रजन अदालतों के 17 न्यायाधीशों को किया बर्खास्त, जानिए क्या है कारण

राहुल गांधी ने आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता से की बात, बोले उनकी आवाज में बेटी का दर्द

फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार, टोयोटा फॉर्च्यूनर जब्त

LIVE : फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला वाहन चालक गिरफ्तार

अगला लेख