झारखंड में दोबारा होगी 10वीं कक्षा की हिन्दी और विज्ञान विषय की परीक्षा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 मार्च 2025 (11:33 IST)
रांची। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) 7-8 मार्च को हिन्दी और विज्ञान विषय की 10वीं कक्षा (class 10th) की बोर्ड परीक्षा दोबारा आयोजित करेगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जेएसी ने प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लीक होने के बाद 20 फरवरी को दोनों विषयों की परीक्षा रद्द कर दी थी।ALSO READ: पंजाब के मंत्री ने CBSE परीक्षा के विषयों से पंजाबी को हटाने का किया दावा, बोर्ड ने दी सफाई
 
हिन्दी की परीक्षा 7 मार्च और विज्ञान की परीक्षा 8 मार्च को : जेएसी की ओर से जारी एक नोटिस के अनुसार हिन्दी की परीक्षा 7 मार्च और विज्ञान की परीक्षा 8 मार्च को होगी। झारखंड पुलिस ने हाल ही में कथित पेपर लीक के सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने कहा कि पूरे झारखंड में 11 फरवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा-10 (मैट्रिक) और कक्षा-12 (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थीं। अधिकारियों ने कहा कि राज्य के 2,086 केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए 7.84 लाख से अधिक छात्रों ने नामांकन कराया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मंदिर में पूजा कर रही थी, युवक ने एकतरफा प्यार में मारी गोली

थाईलैंड कंबोडिया युद्ध : 3 दिन में 32 की मौत, हजारों विस्थापित

करगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी?

बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15 हजार रुपए पेंशन, सीएम नीतीश ने की घोषणा

कांग्रेस का दावा, ट्रंप के साथ पीएम मोदी की दोस्ती खोखली

अगला लेख