हिसार में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर डेरा के 5 अनुयायी गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2017 (18:15 IST)
हिसार। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के लिए डेरा सच्चा सौदा के 5 अनुयायियों को गिरफ्तार किया गया है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के परिप्रेक्ष्य में जिले में निषेधाज्ञा लगाई गई है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि डेरा के कुछ अनुयायी शनिवार रात यहां उत्तम धर्मशाला में एकत्रित हुए और बैठक की। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पारव चौक की तरफ बढ़ रहे थे।
 
पुलिस तुरंत हरकत में आई और डेरा के पांचों अनुयायियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अनुयायियों की पहचान कमल सिंह, केशव, राम सिंह, विनोद कुमार और सुनील के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के लिए हुई है। हरियाणा के अन्य जिलों के साथ हिसार में भी निषेधाज्ञा जारी है।
 
पंचकूला में सीबीआई की एक अदालत ने शुक्रवार को राम रहीम सिंह को बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया। अदालत द्वारा उन्हें दोषी करार देने के बाद हरियाणा में हुई व्यापक हिंसा, आगजनी में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 250 लोग जख्मी हो गए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

प्रदेश में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर CM डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश, कैबिनेट में डेटा सेंटर हब बनाने पर भी चर्चा

दिए की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

ब्रिटेन के स्टील्थ फाइटर जेट F-35B ने एक महीने बाद केरल से भरी उड़ान

कौन बनेगा भारत का उपराष्ट्रपति? ये 5 नाम हैं दौड़ में सबसे आगे

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

अगला लेख