Maharashtra: भारी बारिश की चेतावनी के बीच रायगढ़ और विदर्भ में स्कूलों में अवकाश घोषित

सीएम शिंदे ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 22 जुलाई 2024 (11:36 IST)
मुंबई। भारी वर्षा (heavy rains) की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने विदर्भ क्षेत्र के नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों के साथ साथ महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र के रायगढ़ जिले की 4 तहसीलों (tehsils) में सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को नागपुर और विदर्भ क्षेत्र के जिलों के विभिन्न स्थानों में अत्यधिक भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ लोगों को बहुत जरूरी न होने की स्थिति में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। शनिवार को सुबह नागपुर शहर और जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई जिससे निचले इलाके जलमग्न हो गए और वहां जनजीवन प्रभावित हो गया। इस दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा।

ALSO READ: Mumbai Rain : भारी बारिश के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर 36 उड़ानें रद्द
 
मुंबई के पड़ोसी रायगढ़ जिले में शनिवार और रविवार को भारी बारिश हुई जिसके चलते जिलाधिकारी किशन जावले ने एक आदेश जारी कर सोमवार को माणगांव, कर्जत, पोलादपुर और महाड तहसीलों के सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया।
 
आदेश में शिक्षकों और अन्य गैर-शिक्षण कर्मचारियों से स्कूल पहुंचने और रायगढ़ जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण आवश्यक राहत और बचाव कार्यों में प्रशासन की मदद करने को कहा गया है। मुंबई और कोंकण तटीय क्षेत्र सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अधिकारियों को 'हाई अलर्ट' पर रहने के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ: मध्यप्रदेश में बारिश के बीच बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत
 
शिंदे ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, स्थानीय प्रशासन, नगर निकाय, पुलिस आदि को मौसम विभाग से मौसम के बारे में नियमित जानकारी लेकर नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए उसके अनुसार योजना बनानी चाहिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने, बाढ़ नियंत्रण विधियों को अपनाने और आवश्यकतानुसार यातायात में बदलाव किए जाने पर जोर दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख