Hanuman Chalisa

अंत्येष्टि के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 60 लोग घायल

Webdunia
शनिवार, 17 मार्च 2018 (14:27 IST)
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा के बकेबर क्षेत्र में अंत्येष्टि के दौरान लोगों पर मधुमक्खियों हमला बोल दिया, जिसमे करीब 60 लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों के हमले के कारण करीब एक घंटे की देरी से अंतिम संस्कार का कार्यक्रम हो सका।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बकेबर कस्बे के पटेलनगर मोहाल निवासी भारत विकास परिषद के सचिव अनिरुद्ध चतुर्वेदी के 98 वर्षीय पिता जबर चतुर्वेदी का शुक्रवार रात निधन हो गया था। सुबह उनकी अंत्येष्टि कस्बे के समीप ही करने  की तैयारी थी। अंत्येष्टि में कस्बे के कई गणमान्य लोग शामिल थे। अंत्येष्टि स्थल पर शव को रखकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी हो रही थी कि अचानक मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर टूट पड़ा।  इससे अंत्येष्टि स्थल पर भगदड़ मच गई। लोग शव को छोड़कर भाग खड़े हुए।
 
मधुमक्खियों के इस हमले में सर्वाधिक दंश के शिकार जनता विद्यालय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता श्रीनरेश शर्मा, पूर्व सभासद नवल पाठक, महेन्द्र तिवारी, अशोक मिश्रा, बड़े शर्मा, राकेश, अनिरुद्ध चतुर्वेदी, बाबू तिवारी, सुरेश मिश्रा, अभय, रामसिंह चतुर्वेदी, दरोगा शर्मा, आलोक समेत करीब 60 लोग घायल हो गए। कई लोगों ने भागकर अपने आप को बचाया, जबकि कई लोग इस भगदड़ में घायल हो गए। 
 
मधुमक्खियों के हमले में घायल लोगों को बकेबर तथा लखना कस्बे में निजी चिकित्सकों के पास ले जाकर उनका उपचार कराया गया। पूर्व प्रवक्ता श्रीनरेश शर्मा की हालत गंभीर होने के चलते उनको मिनी पीजीआई सैफई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

राज्यसभा चुनाव से मध्यप्रदेश में मुश्किलों में घिरी कांग्रेस, कानूनी पचड़ों में उलझे विधायकों के साथ हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता : योगी आदित्यनाथ

मेरठ में दुकानों की सीलिंग का विरोध, व्यापारियों में भारी आक्रोश, आज बंद का किया ऐलान

करोड़ों की बचत! क्या आप भी कर रहे हैं ये 3 गलतियां? आज ही बदलें अपनी आदतें

Fact-Check: क्या शशि थरूर ने पाकिस्तान को बताया 'ग्लोबल सिक्योरिटी लीडर' और भारतीयों को 'फिल्मों में व्यस्त'? जानें सच

अगला लेख