Maharashtra : गोंदिया में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 9 यात्रियों की मौत, 25 अन्‍य घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (21:49 IST)
Maharashtra News : महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में शुक्रवार दोपहर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस पलट जाने से कम से कम 9 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक जानकारी के हवाले से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एमएसआरटीसी बस ‘शिव शाही’ 36 यात्रियों को लेकर भंडारा से गोंदिया जिले की ओर जा रही थी, लेकिन एक अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश में सदाकरजुनी तालुका के दाव्वा गांव में बस पलट गई।
ALSO READ: राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, अनेक घायल
उन्होंने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई इस दुर्घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया।
 
कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की। शिंदे ने गोंदिया के जिलाधिकारी से बात की और निर्देश दिया कि सभी घायल यात्रियों को उचित इलाज और चिकित्सीय देखभाल प्रदान की जाए।
ALSO READ: इस समय सड़क दुर्घटनाओं में होती है सबसे ज्‍यादा लोगों की मौत, परिवहन विभाग की रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े
एक बयान में उनके हवाले से कहा गया कि जरूरत पड़ने पर उन्हें विशेष उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया जाना चाहिए और इसका खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
 
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में फडणवीस ने कहा कि यदि आवश्यक हो तो घायल यात्रियों का इलाज निजी अस्पतालों में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मैंने गोंदिया के जिलाधिकारी से भी कहा है कि अगर जरूरत पड़े तो घायलों को इलाज के लिए नागपुर ले जाने की व्यवस्था करें।
ALSO READ: कन्नौज में एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा, 5 डॉक्टरों की मौत
फडणवीस ने बताया कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत पहुंचाने के प्रयासों का समन्वय कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं ईश्वर से घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में फेस ऐप में पंजीकृत कर्मचारियों को ही मिलेगा वेतन, राजस्व मंत्री ने दी व्यवस्था

सावधान, कटहल खाया तो ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट में हो सकते हैं फेल

चीन में कारखाने लगाने और भारत में लोगों को काम पर रखने को लेकर क्या बोले ट्रंप

कांग्रेस सांसदों की तख्तियों से स्पीकर ओम बिरला नाराज, संस्कारों पर कह दी बड़ी बात

लंबी हो रही है उपराष्ट्रपति पद के दावेदारों की सूची, जानिए कौन बन सकता है उपराष्ट्रपति

अगला लेख