UP में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Webdunia
शुक्रवार, 6 मई 2022 (20:01 IST)
उत्‍तर प्रदेश के रामपुर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार की बिजली के खंभे से टकराने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर है।

खबरों के अनुसार, रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र में आज मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के थाना डिलारी के रहटा माफी गांव के लोग इनोवा कार से शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि कार में 2 बच्चे भी सवार थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रियंका गांधी का वायनाड में पर्यटन क्षमता बढ़ाने का आह्वान, दीर्घकालिक खाका तैयार करने को कहा

LIVE: म्यांमार से थाईलैंड तक भूकंप से तबाही, क्या बोले पीएम मोदी?

अब तक 636 भारतीय नागरिक अमेरिका से निर्वासित, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

अगला लेख