महुए के पेड़ पर चीकू के फल..!

Webdunia
क्या महुए के पेड़ पर चीकू का फल लग सकता है? सुनने में यह बात थोड़ी अटपटी लगे, लेकिन यह कमाल कर दिखाया है शाजापुर जिले के एक किसान ने। 80 साल के बुजुर्ग किसान लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने ग्राफ्टिंग तकनीक के जरिए महुए के पेड़ पर चीकू को ना सिर्फ लगाया बल्कि इस पेड़ पर चीकू के स्वस्थ्य और मीठे फल उग भी रहे हैं।
बागवानी से खास लगाव रखने वाले इस किसान ने खेत पर बने अपने दो बीघा के बगीचे को कई देशी विदेशी प्रजातियों के फलदार और सुंगधित पौधों से सजा रखा है और सबसे खास बात यह है कि बगीचे में लगने वाले चीकू, संतरा, पपीता, अमरूद जैसों फलों का यहां आने वाले लोगों को मुफ्त खिलाते हैं। 
 
पनवाड़ी गांव के सरपंच रह चुके इस बुजुर्ग किसान को उद्यानिकी से खासा लगाव है। वे हर पल इसमें कुछ नया करने में लगे रहते हैं और इसी जज्बे के चलते उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसको लेकर वैज्ञानिक भी दंग हैं।  इन्होंने ग्राफ्टिंग की नई तकनीक के जरिए महुए के पेड़ पर पर चीकू को जोड़ा और यह अनोखा प्रयोग कामयाब भी रहा।
 
अब महुए के पेड़े पर मीठे-मीठे चीकू की बहार है। यह ग्राफ्टिंग तकनीक इससे पहले वो दूसरे पौधों पर भी आजमा चुके हैं। उम्र के बंधन से परे इस किसान की मेहनत 2 बीघा के बगीचे के इन खिलखिलाते पौधों में झलकती है। इस बगीचे में रुद्राक्ष, सिंदूर जैसे दुर्लभ पौधे भी हैं तो संतरा, पपीता, अमरूद जैसे फल भी।
 
इन सब के बीच जो सबसे खास बात है वो यह है कि अपनी कड़ी मेहनत से उगाए इन फलों का ये व्यापार कतई नहीं करते बल्कि इन्हें वो बगीचे में आने वाले लोगों को बड़े प्यार से मुफ्त में खिलाते हैं। इसके पीछे उनकी मंशा बस इतनी है कि युवा इससे प्रेरित हों और वह इसे पेशे के रूप में अपनाएं। (hindi.news18.com से) 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?