गुजरात की कोर्ट ने कहा, गाय के गोबर से बने घर परमाणु विकिरण से प्रभावित नहीं

Webdunia
मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (08:06 IST)
व्यारा। गुजरात के तापी जिले के व्यारा कस्बे की एक सत्र अदालत के न्यायाधीश ने देश में गायों की रक्षा करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि विज्ञान ने साबित कर दिया है कि गाय के गोबर से बने घर परमाणु विकिरण से अप्रभावित रहते हैं।
 
विभिन्न कानूनों का उल्लंघन कर गायों और बैलों को गुजरात से महाराष्ट्र ले जाने के दोषी 22 वर्षीय व्यक्ति को तापी जिला सत्र न्यायाधीश समीर व्यास ने पिछले साल नवंबर में उम्रकैद की सजा सुनाते हुए कहा था कि गाय के गोबर से बने घरों में रहने वाले लोग परमाणु विकिरण की स्थिति में प्रभावित नहीं होंगे, जबकि गोमूत्र से कई असाध्य रोग ठीक हो सकते हैं।
 
अपने आदेश में न्यायाधीश ने गायों के वध पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि गाय 'हमारी माता' है, न कि केवल एक जानवर।
 
अदालत ने आदेश में उल्लेख किया, 'धरती की सारी समस्याएं उस दिन सुलझ जाएंगी जिस दिन धरती पर गाय के खून की एक बूंद भी नहीं गिरेगी। हम गौ रक्षा की बात करते हैं, लेकिन इसे धरातल पर लागू नहीं किया जा रहा है। गोहत्या और अवैध परिवहन की घटनाएं नियमित रूप से हो रही हैं। यह एक सभ्य समाज के लिए अपमान की बात है।'
 
न्यायाधीश ने कहा कि भारत को आजादी मिले 75 साल बीत चुके हैं, लेकिन गोहत्या की घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि गाय धर्म का प्रतीक है। गाय आधारित जैविक खेती से उगाए गए खाद्य पदार्थ हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। विज्ञान ने साबित कर दिया है कि गाय के गोबर से बने घर परमाणु विकिरण से अप्रभावित रहते हैं और गोमूत्र से कई असाध्य रोग ठीक हो सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे पाकिस्तानी फौज भी खाती है खौफ?

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

सुनिता विलियम्स की वापसी अटकी थी राजनीति के कारण

सांसदों का वेतन बढ़ा, 34 हवाई यात्राएं, 50 हजार यूनिट, जानिए आपके माननीयों और क्या-क्या मिलता है फ्री

क्या प्रेंग्नेंट है मुस्कान, टेस्ट से सामने आएगा सच, साहिल ने मांगा सरकारी वकील, जानिए कैसी बीत रही हैं दोनों की रातें

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने तिब्बत हड़प लिया, दुनिया ने भुला दिया, चीन के जुल्म सहने को मजबूर हैं तिब्बती

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर की सेहत सुधारने की कवायद

LIVE: संभल हिंसा मामले में सपा सांसद को नोटिस

'ब्रेस्ट पकड़ना, नाड़ा तोड़ना रेप की कोशिश नहीं', इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

चीन ने नहीं हैक किया भारतीय सेना का विमान, Indian Army ने बताई सचाई

अगला लेख