हैदराबाद : गुवाहाटी से लाया गया 11.63 करोड़ रुपए का 25 किलो सोना जब्त, 3 लोग गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 24 मार्च 2021 (21:23 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद में गुवाहाटी से लाया गया 11.63 करोड़ रुपए के मूल्य का 25 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है।
 
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को बताया कि जिस एसयूवी में सोना रखा था उसे भी जब्त कर लिया गया है। साथ ही वाहन में सवार 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। निदेशालय ने कहा कि गिरफ्तार किये गए तीनों लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हैदराबाद स्थित डीआरआई के अधिकारियों ने मंगलवार को खुफिया जानकारी के आधार पर विजयवाड़ा-हैदराबाद राजमार्ग पर चौकसी बढ़ाते हुए पंथांगी टोल प्लाजा पर एक एसयूवी को रोका।
 
डीआरआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वाहन के एयरबैग हटाकर डैशबोर्ड के अंदर सोने की छड़ें छिपाकर रखी गई थीं।
निदेशालय ने कहा कि वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर असम का था और यह असम तथा पश्चिम बंगाल से होते हुए गुवाहाटी से 2,500 किलोमीटर तक का सफर तय करके हैदराबाद पहुंचा था।
 
विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोना गुवाहाटी से लाकर हैदराबाद में दिया जाना था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख