महाराष्ट्र में अभी चुनाव हों तो MVA को 40 लोकसभा और 180 विधानसभा सीटें

Webdunia
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (23:41 IST)
मुंबई। शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) नेता संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि अगर महाराष्ट्र में आज चुनाव हों तो महा विकास आघाडी (एमवीए) को राज्य में लोकसभा की कम से कम 40 सीटें और विधानसभा की 180 से 185 सीटें मिलेंगी। उल्लेखनीय है कि एमवीएम में शिवसेना (यूबीटी) के साथ-साथ कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) घटक है।
 
राउत ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कम से कम 110 सीटों (लोकसभा) का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि यह मौसम कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) का नहीं है। मैं बाजार में आज कोई कमल नहीं देख रहा हूं। बाजार में कई और तरह के फूल हैं और जल्द उनमें से आप कई को देखेंगे।
 
राकांपा नेता अजित पवार को लेकर लगाए जा रहे कयास पर राउत ने कहा कि पवार ने पत्रकारों से स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी से उनके अलग होने की खबर झूठी है।
 
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन घडी (राकांपा का चुनाव चिह्न), ऑपरेशन टॉर्च (शिवसेना यूबीटी का चुनाव चिह्न) ऑपरेशन पंजा (कांग्रेस का चुनाव चिह्न), राजनीति में सब कुछ संभव है।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का आरोप

Uttarakhand : माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतक संख्या 8 हुई

लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई, MP के मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान

हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बना रहे थे युवक

UP में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह की जमीन जालसाज ने धोखाधड़ी कर बेची

तेलंगाना सुरंग हादसा : सुरंग में फंसे श्रमिकों का सटीक पता नहीं : CM रेड्डी

Himani Narwal : हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

अगला लेख