हरियाणा में ड्‍यूटी पर निकली युवती को बंधक बनाकर 3 लोगों ने किया दुष्कर्म

Webdunia
शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (20:31 IST)
जींद। हरियाणा के जींद से कैथल के लिए ड्यूटी पर निकली युवती को कथित रूप से बंधक बना अपहरण करने और उसके साथ कथित दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर 3 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
 
शहर थाना इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त को उसकी 24 वर्षीय बेटी कैथल जिले में अपनी डयूटी के लिए निकली थी कि तभी रास्ते में जींद निवासी असलम, विशू तथा रवि ने कार में उसका अपहरण कर लिया और उसको बंधक बनाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया।
 
महिला ने बताया कि घटना के बाद से बाद से उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं है। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
इस बीच पुलिस ने बताया कि जिले के सफीदों खानसर चौक स्थित एक गेस्ट हाउस पर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी की और वहां से पुलिस ने जोड़ों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने गेस्ट हाउस में सरेआम देह व्यापार होने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख