मध्य प्रदेश में कुपोषण से हर दिन 92 बच्चों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (12:22 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में जनवरी 2016 से जनवरी 2018 के बीच करीब 57,000 बच्चों ने कुपोषण के चलते दम तोड़ दिया। कुपोषण के चलते प्रदेश में हर रोज 92 बच्चों की मौत होती है। यह जानकारी मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने दी है।
 
एक अन्य दैनिक की रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने स्वीकारा कि प्रदेश में कुपोषण से रोज मरने वाले बच्चों की संख्या 92 हो गई है जबकि 2016 में यह आंकड़ा 74 था। ताजा आंकड़े जनवरी 2018 के हैं।
 
द वायर में प्रकाशित एक समाचार के अनुसार 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2017 के बीच 396 दिनों में 5 वर्ष तक के मृत बच्चों की संख्या 28,948 रही, जबकि 6 से 12 वर्ष के 462 बच्चों की मौत हुई। इस तरह इस अवधि में कुल 29,410 बच्चों की मौत हुई। इस तरह औसतन प्रतिदिन 74 बच्चों की मौत हुई।
 
वहीं अप्रैल 2017 से सितंबर 2017 के बीच के 183 दिनों में 1 वर्ष तक के 13,843 बच्चे, 1 से 5 वर्ष के 3,055 बच्चों की मौत हुई। इस तरह कुल 16,898 बच्चों की मृत्यु हुई और कुल मिलाकर 183 दिन में औसतन प्रतिदिन 92 बच्चों की मृत्यु हुई।
 
ताजा आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2017 से जनवरी 2018 के बीच के 123 दिनों में 0 से 1 वर्ष तक के मृत बच्चों की संख्या 9,124 थी। जबकि 1 से 5 वर्ष की उम्र के बीच वाले 2,215 बच्चों की मौत हो गई। इस तरह कुल 11,339 बच्चों की मृत्यु हुई जिसका प्रतिदिन औसत 92 निकलता है।
 
आंकड़ों से यह भी स्पष्ट होता है कि कुपोषण से लड़ने के मध्य प्रदेश सरकार के दावे इस दौरान खोखले ही साबित हुए हैं क्योंकि इस अवधि में प्रदेश में कुपोषण में वृद्धि दर्ज की गई।
 
सितंबर 2016 में प्रदेश के श्योपुर जिले जिसे ‘भारत का इथोपिया’ भी कहा जाता है, में कुपोषण के चलते 116 बच्चों की मौत हुई थी तो प्रदेश सरकार ने इस संबंध में श्वेत-पत्र लाने की घोषणा की थी लेकिन अब तक इस गंभीर मसले पर श्वेत-पत्र नहीं लाया जा सका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

UP : 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, 40 से ज्यादा मामले थे दर्ज

मथुरा में कॉरिडोर निर्माण के विरोध में महिलाओं ने PM को लिखा खून से खत

Israel-Iran War : इजराइल में ईरानी मिसाइलों का खौफ, भूमिगत ट्रेन स्टेशन में शरण ले रहे लोग

एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने उद्धव का उड़ाया मजाक, 'मुझे मार दो' टिप्पणी पर बनाया कार्टून

अगला लेख