राजस्थान : आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता को जलाने का किया प्रयास, बुरी तरह झुलसी महिला

Webdunia
शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (17:21 IST)
जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला थाना क्षेत्र में 33 साल की दुष्कर्म पीड़िता को आग लगाकर जलाने का प्रयास किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई है।

उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार तड़के घटित हुई थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता को उपचार के लिए बीकानेर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी प्रदीप विश्नोई को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा, हनुमानगढ़ के गोलूवाला में दुष्कर्म के मामले में जमानत पर चल रहे एक बदमाश ने पीड़िता को आग के हवाले कर देने की घटना बेहद निंदनीय है। आखिर कब तक कांग्रेस सरकार के कुशासन में हमारी बहन-बेटियां हैवानों की गंदी नियत का शिकार होती रहेंगी?

थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता एक नाबालिग बच्ची की मां है और पति के साथ विवाद के बाद से वह अपनी नानी के साथ रह रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को उपचार के लिए बीकानेर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को तड़के एक पीड़ित के घर में घुसा और बाहर से कमरे में केरोसीन का छिड़काव कर दरवाजा खटखटाया और दुष्कर्म पीड़िता को नाम से बुलाया। उन्होंने कहा कि जब पीडिता ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने जलती हुई एक लकड़ी की छड़ी पीड़िता के ऊपर उछाल दी, जिससे लगी आग में वह झुलस गई।

उन्होंने बताया कि पीडिता की नानी ने आरोप लगाया कि यह काम दुष्कर्म आरोपी प्रदीप विश्नोई ने किया है। आरोपों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हालांकि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और यदि जांच में उसकी संलिप्तता पाई जाती है तो आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।पीडिता ने आरोपी विश्नोई के खिलाफ 2018 में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच जारी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख