दुमका में पेड़ से लटकी मिली किशोरी, बलात्कार के बाद हत्या का आरोप, CM सोरेन बोले- घटनाएं तो होती रहती हैं

Webdunia
रविवार, 4 सितम्बर 2022 (22:06 IST)
दुमका। झारखंड के दुमका जिले में 14 वर्षीय आदिवासी लड़की का शव एक पेड़ से लटका मिला। मामले में परिजन ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर लड़की का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। घटना पर मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन की विवादित टिप्पणी आई है। सोरेन ने कहा कि घटनाएं तो होती रहती हैं। 
 
नाबालिग की मां ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक इलाके में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया और हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा ने पीटीआई को बताया कि आरोपी की पहचान अरमान अंसारी के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मजदूरी करता है।
 
उन्होंने कहा कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 302 (हत्या) और एससी/एसटी अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 
क्या बोले सोरेन : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका जिले में एक नाबालिग की रेप के बाद हत्या पर विवादित टिप्पणी की है। सोरेन ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बोलकर नहीं आती हैं। घटनाएं तो होती रहती हैं, इनको किस तरह से लिया जाए।

सीएम ने कहा कि इस मामले में मेरी जो भी सोच थी उससे आप लोगों को पहले ही अवगत करा दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर दावा किया कि आरोपी ने कथित तौर पर बलात्कार के बाद लड़की को पेड़ से लटका दिया।

सम्बंधित जानकारी

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

बिहार के कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान मचा उपद्रव, मंदिर पर पथराव के बाद जमकर बवाल, पुलिसकर्मियों सहित कई घायल

Delhi : पुराने वाहनों को लेकर CM रेखा गुप्ता ने दिया यह बयान

बांकेबिहारी कॉरिडोर पर हेमामालिनी का वायरल वीडियो, क्या है सच

कंगना रनौत ने किया मंडी क्षेत्र का दौरा, बोलीं- 20 साल में भी सत्ता में नहीं लौटेगी कांग्रेस

बिहार चुनाव से पहले वोटिंग लिस्ट को लेकर मचे बवाल के बीच चुनाव आयोग का बड़ा बयान

अगला लेख