आप को आयकर नोटिस, क्या बोले केजरीवाल...

Webdunia
मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (07:37 IST)
नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आप को कर से दी गई छूट को खत्म करने के आयकर विभाग के नोटिस को ‘बदले की राजनीति की पराकाष्ठा’ बताया। आप ने केंद्र पर प्रतिद्वंद्वी पार्टियों को बदनाम करने के लिए जांच एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। 
 
आप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक बाजपेई ने आयकर विभाग की कार्रवाई को ‘अभूतपूर्व’ करार देते हुए कहा कि पहली बार दस रुपए तक के चंदे को कर के दायरे में रखा गया है।
 
भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'भारत के इतिहास में एक राजनीतिक दल के सभी चंदे को अवैध घोषित कर दिया गया है। इन सबका हिसाब-किताब है और खाते में दिखाया गया है। यह बदले की राजनीति की पराकाष्ठा है।'
 
आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी (आप) पर दिल्ली के एक हवाला ऑपरेटर के मार्फत दो करोड़ रुपए की प्राप्तियां दर्ज करने और उन्हें चंदा दिखाने का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया है। आयकर विभाग ने वर्ष 2015-16 के लिए आप को राजनीतिक दल के रूप में मिली कर छूट खत्म कर दी है। विभाग ने पार्टी की आय के ताजा आकलन में उस पर ये आरोप लगाए हैं।
 
इसी बीच कांग्रेस और भाजपा ने आप की फंडिंग को लेकर आज जांच की मांग की। संवाददाता सम्मेलन के दौरान दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन ने कहा कि केंद्र को आम आदमी पार्टी के चंदे की पूरी जांच का आदेश देना चाहिए।
 
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता मनोज तिवारी ने कहा कि एक-दूसरे पर आरोप लगाने की बजाय आप को आयकर विभाग द्वारा दिये गए नोटिस को लेकर अधिकारियों को संतुष्ट करना चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख