CM योगी पर की अभद्र टिप्पणी, ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ FIR दर्ज

Webdunia
सोमवार, 22 अगस्त 2022 (13:58 IST)
फिरोजाबाद (उत्‍तर प्रदेश)। फिरोजाबाद जिले के जसराना थाने की पुलिस ने योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने बताया कि हाथवंत ब्लॉक के प्रमुख सुरेश यादव के खिलाफ जसराना निवासी राजेश अली ने पुलिस को एक तहरीर दी, जिसमें एक ऑडियो के हवाले से आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख यादव ने बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिये अभद्र टिप्पणी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

उन्‍होंने बताया कि तहरीर के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम एवं सोशल मीडिया अधिनियम के तहत सुरेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह को बताया आधुनिक भारत का लौह पुरुष

NCERT की किताबों में मुगलों का एकतरफा महिमामंडन खत्म,सिख और मराठा राजाओं पर विशेष अध्याय शामिल

SAD नेता बिक्रम मजीठिया को नहीं मिली राहत, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अगला लेख