भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की सगाई, कानपुर की वंशिका बनीं जीवनसंगिनी

अवनीश कुमार
बुधवार, 4 जून 2025 (19:41 IST)
Indian cricketer Kuldeep Yadav News : भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बुधवार को लखनऊ स्थित एक होटल में सगाई कर ली। कानपुर की रहने वाली वंशिका संग यह सगाई समारोह पारिवारिक और करीबी मित्रों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी रिंकू सिंह भी शामिल हुए। वंशिका मूल रूप से कानपुर के लाल बंगला क्षेत्र की निवासी हैं और वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत हैं। उनके पिता भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में अधिकारी हैं।
 
14 दिसंबर 1994 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में जन्मे कुलदीप यादव ने शुरुआती जीवन यहीं बिताया। नौ वर्ष की उम्र में वह परिवार सहित शिक्षा और क्रिकेट प्रशिक्षण के उद्देश्य से कानपुर स्थानांतरित हो गए, जहां से उन्होंने अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत की।
ALSO READ: उसकी गेंद बल्लेबाजों की समझ से परे, कुलदीप यादव ने अफगान खिलाड़ी नूर अहमद को बताया खतरनाक
कुलदीप यादव पहले एक तेज गेंदबाज बनना चाहते थे, लेकिन कोच की सलाह पर उन्होंने स्पिन गेंदबाजी को अपनाया। मेहनत और लगन के दम पर कुलदीप ने न केवल टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई, बल्कि सीमित ओवरों के प्रारूप में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के मुख्य स्तंभ बनकर उभरे।
ALSO READ: कुलदीप यादव: कैसे बाएं हाथ का कलाई का स्पिनर बना भारत का डेथ ओवरों का विश्वसनीय गेंदबाज
अपने आदर्श खिलाड़ियों के तौर पर कुलदीप ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम को मानते हैं। खासतौर पर वॉर्न की गेंदबाजी शैली से वह बेहद प्रेरित रहे हैं और आज भी उनके पुराने वीडियो देखकर खुद को निखारने का प्रयास करते हैं। सगाई के बाद अब प्रशंसकों को इस स्टार स्पिनर की शादी की तारीख का इंतजार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख