नोटबंदी पर वाम दल का बंद रहा विफल

Webdunia
सोमवार, 28 नवंबर 2016 (17:18 IST)
कोलकाता। वाम दलों द्वारा नोटबंदी के विरोध में पश्चिम बंगाल में आहूत 12 घंटे की हड़ताल राज्य में कोई खास असर डालने में विफल रही। सरकारी और निजी बसें, ट्राम तथा अन्य निजी वाहन सड़कों पर हैं। अधिकतर दुकानें और बाजार खुले हैं। रेलवे सूत्रों ने बताया कि सियालदह और हावड़ा खंडों पर पूर्वी रेलवे की ट्रेन सेवा सामान्य है। मेट्रो रेल सेवा भी सामान्य है।
अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अनुज शर्मा ने कहा कि अब तक किसी तरह की घटना की कोई खबर नहीं है। स्थिति शांतिपूर्ण एवं सामान्य है। वाम मोर्चे द्वारा आहूत हड़ताल का सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने विरोध किया है। परिवहन मंत्री एवं वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनका विभाग स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए 3,000 अतिरिक्त बसें चला रहा है।
 
तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि लोगों ने हड़ताल को खारिज कर दिया है। बंगाल के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि हड़ताल से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होता। यदि आप जनविरोधी फैसले का विरोध करना चाहते हैं तो आपको सड़कों पर उतरना चाहिए। वाम मोर्चे ने दावा किया कि हड़ताल शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। इसने आरोप लगाया कि सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस कुछ स्थानों पर हिंसा कराने की कोशिश कर रही है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख