इंडिगो कर्मचारियों के नए कारनामे का खुलासा

Webdunia
मंगलवार, 14 नवंबर 2017 (08:44 IST)
लखनऊ/ नई दिल्ली। विमान सेवा कंपनी इंडिगो की एक यात्री के लखनऊ हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर से ले जाते समय गिरने की घटना के सिलसिले में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एयरलाइन कर्मचारी तय मार्ग की बजाय यात्री को 'शॉर्टकट' से लेकर जा रहा था। 
 
लखनऊ हवाई अड्डे पर 11 नवंबर की रात करीब आठ बजे इंडिगो का एक कर्मचारी यात्री उर्वशी पारिख विरेन को अराइवल हॉल में व्हीलचेयर पर ले जा रहा था। रास्ते में पारिख व्हीलचेयर से गिर पड़ीं। इंडिगो ने सुबह जारी बयान में हवाई अड्डा प्रबंधक एएआई पर दोष मढ़ने और अपने कर्मचारी को बचाने की कोशिश करते हुए कहा है कि अराइवल हॉल में रोशनी कम थी और फर्श पर एक दरार थी जिसमें फंसकर व्हीलचेयर का संतुलन बिगड़ गया और श्रीमती पारिख गिर पड़ीं। हालाँकि, उसने उनसे माफी भी माँगी है।
 
एएआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडिगो का लोडर तय मार्ग की बजाय शॉर्टकट से व्हीलचेयर लेकर जा रहा था और गलत दिशा में चला गया। एएआई ने बताया कि मुंबई से आई उड़ान संख्या 6ई-446 से यात्रियों को लाने के लिए छह व्हीलचेयर इस्तेमाल किये जा रहे थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि इनमें से दो लोडर तय मार्ग से व्हीलचेयर अराइवल क्षेत्र में ले जा रहे थे जबकि चार अन्य शॉर्टकट के चक्कर में गलत रास्ते से जा रहे थे।
 
रिपोर्ट में फर्श पर दरार या अराइवल क्षेत्र में रौशनी कम होने की बात खारिज कर दी गयी है। इसमें कहा गया है कि पारिख चार पायों वाला वॉकिंग स्टिक इस्तेमाल कर रही थीं। उन्होंने रास्ते में अपना वॉकिंग स्टिक सड़क पर टिका दिया जबकि लोडर ने व्हीलचेयर को धक्का देना जारी रखा। इस कारण पारिख व्हीलचेयर से गिर पड़ीं। 
पारिख को तुरंत हवाई अड्डे पर मौजूद चिकित्सक के पास ले जाया गया था जहाँ उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इंडिगो ने अपने बयान में यह भी कहा था कि घायल यात्री ने इसमें कोई मानवीय गलती नहीं होने की बात कहते हुये कर्मचारी को माफ करने का अनुरोध किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमेरिका ने पाकिस्तान से समझौता किया, ट्रंप का ऐलान

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

अगला लेख