मैराथन में रिमी सेन के साथ जमकर दौड़ा इंदौर

Webdunia
रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (14:21 IST)
'स्वस्थ इंदौर और स्मार्ट इंदौर' के लिए रविवार को हजारों धावक 'जियो इंदौर मैराथन' में इंदौर की सड़कों पर दौड़े। हाल ही में भाजपा में शामिल हुई बॉलीवुड अदाकारा रिमी सेन मैराथन का मुख्य आकर्षण रहीं। मैराथन में इंदौरवासियों के साथ ही देश के कई शहरों के अलावा विदेशों से आए एथलीट भी शामिल हुए। 3 श्रेणियों में हुई इस मैराथन में बच्चों से लेकर बड़ों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस मैराथन में कई नामी खिलाड़ियों के अलावा इंदौर के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने हिस्सा लिया। भाजपा महासचिव और स्थानीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय भी इस आयोजन से जुड़े हैं। वे पूरे आयोजन के दौरान अलग अंदाज में नजर आए। मैराथन दौड़ में कई विदेशी एथलीटों ने भाग लिया।
 
'इंदौर मैराथन' 5, 10 और 21 किलोमीटर की 3 श्रेणियों में आयोजित हुई जिसमें करीब 9 लाख रुपए की इनामी राशि दांव पर थी। लंबी दूरी की इस दौड़ में शामिल होने के लिए अब तक हजारों धावक ऑनलाइन पंजीयन करा चुके थे। भारत के अलग-अलग शहरों के धावकों के साथ अफ्रीकी देशों के करीब 20 पेशेवर धावकों ने भी दौड़ में भाग लिया।
21 किलोमीटर की पहली दौड़ नेहरू स्टेडियम से सुबह 6 बजे शुरू हुई। इसके लिए सुबह 4.30 बजे से ही धावकों का जुटना शुरू हो गया था। 10 किलोमीटर की दौड़ ठीक 45 मिनट बाद शामिल हुई। इस दौड़ में इंदौरवासियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। 
 
5 किलोमीटर की दौड़ सुबह 8.30 बजे शुरू हुई। इसमें शामिल होने के लिए रिमी सेन राजवाड़ा पहुंचीं तो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई। हर कोई उनके साथ एक सेल्फी लेना चाह रहा था। रिमी सेन ने अपने किसी भी प्रशंसक को निराश नहीं किया।
बताया जाता है कि दौड़ में लगभग 20,000 लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौड़ का आयोजन 'स्वस्थ इंदौर, स्मार्ट इंदौर' की थीम पर 'इंदौर मैराथन' का आयोजन अकादमी ऑफ 'इंदौर मैराथनर्स' नाम के परमार्थ संगठन ने किया।

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों आई लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ की दोस्ती में दरार, क्या होने वाला है गैंगवार, लीक Audio में कितनी सचाई

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

ईरान-इजराइल युद्ध से उज्जवला योजना पर मंडराया खतरा, अमेरिका की एंट्री से भारत की बढ़ी टेंशन

Robotaxi : रोबोटैक्सी टैक्सी, बिना ड्राइवर आपको घुमाएगी, एक राइड की कीमत सिर्फ 364 रुपए

भारत जाने वाले अपने नागरिकों को अमेरिका ने किया सतर्क, ट्रैवल एडवाइजरी, 10 राज्यों में न जाएं, आतंकवाद, बलात्कार को बताया कारण

सभी देखें

नवीनतम

Tata Harrier EV के सभी RWD वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा, Base To Top वेरिएंट किस कीमत में मिलेगा

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ईरान की मदद को तैयार, अमेरिकी हमलों की निंदा की

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

Israel-Iran War से निर्यातकों को बड़ा झटका, 1 लाख टन बासमती चावल बंदरगाहों पर अटका

Gold : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में इतनी गिरावट, क्या इजराइल-ईरान युद्ध का असर

अगला लेख