इंदौर प्रेस क्लब द्वारा शहर के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान

Webdunia
इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब के कौस्तुभ जयंती वर्ष एवं रज्जू बाबू के स्मृति दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब द्वारा शहर के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर राजेन्द्र माथुर स्मृति व्याख्यान का भी आयोजन किया गया है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि इंदौर प्रेस क्लब का 60वां स्थापना दिवस 9 अप्रैल 2022, शनिवार को मनाया जा रहा है। शनिवार सुबह  8 बजे माल्यार्पण पलासिया चौराहा स्थित स्व. रज्जू बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम शाम 6 बजे से जाल सभागृह में आयोजित होगा।

राजेंद्र माथुर स्मृति व्याख्यान में इस बार 'सोशल मीडिया के दौर में प्रिंट मीडिया कैसे बचाए अपना वजूद' विषय पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश व्याख्यान देंगे। विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री आलोक मेहता करेंगे।

कलम की स्वर्णयात्रा पूर्ण करने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान : इंदौर प्रेस क्लब स्थापना दिवस समारोह में जिन पत्रकारों का सम्मान किया जाना है, उनमें पद्मश्री अभय छजलानी, विमल झांजरी, कृष्णकुमार अष्ठाना, उमेश रेखे, महेश जोशी, श्रवण गर्ग, सुरेश ताम्रकर, रवीन्द्र शुक्ला, श्रीकृष्ण बेडेकर, ब्रजभूषण चतुर्वेदी, शशिकांत शुक्ल, बहादुरसिंह गेहलोत, विद्यानंद बाकरे, कृष्णचंद दुबे, चंद्रप्रकाश गुप्ता, सतीश जोशी, चंदू जैन, गजानंद वर्मा, दिलीप गुप्ते, विक्रम कुमार और मदनलाल बम शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर मध्यप्रदेश में लिखा जाएगा विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया अध्याय

पंजाब में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 की मौत

रिहाड़ी के लोगों के साथ क्रूर मजाक, पाकिस्तीन हमले का शिकार बने घर को मात्र 6500 का मुआवजा

जम्मू कश्मीर पुलिस की आतंकवादरोधी शाखा ने कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की

सिंदूर पर पीएम मोदी से बोलीं ममता बनर्जी, हर महिला का सम्मान होता है

अगला लेख