मंत्रोच्चार के बीच सोनू को मिलेगी 'दया मृत्यु'

Webdunia
शनिवार, 5 दिसंबर 2015 (10:39 IST)
इंदौर। शायद यह पहला मामला होगा जबकि किसी पशु को दया मृत्यु दी जाएगी। चिड़ियाघर में ढाई साल से लकवाग्रस्त जिंदगी जी रहे 33 साल के हिमालयन भालू सोनू को अब मंत्रोचार और वैदिक रीति-रिवाज से शनिवार को मिलेगी 'दया मृत्यु'।

चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार करीब ढाई साल से लकवे, पैर और कमर की गंभीर चोटों से परेशान सोनू को मंत्रोच्चार के बीच सुबह 11 मृत्यु दी जाएगी। उसे इंजेक्शन लगाया जाएगा। इसके बाद वह एक घंटे नींद में रहेगा। फिर धीरे-धीरे उसकी सांसें हमेशा के लिए थम जाएंगी। पोस्टमार्टम के बाद उसे दफना दिया जाएगा।
 
ऐसा विचार किया जा रहा है कि छह महीने बाद उसके शव को निकाला जाए, ताकि उसके अस्थि-पंजर रिसर्च के काम आ सके। चिड़ियाघर के जनजागरूकता केंद्र में भी इसे रखा जाएगा। इससे लोगों को भालू के बारे में जानकारी मिल सकेगी। चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार भालू को कई माह से दवाओं का भी असर नहीं हो रहा था। इसके चलते तीन माह पहले उसे मृत्यु देने के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी को पत्र लिखा गया था। इसकी मंजूरी मिल गई है। चिड़ियाघर के इतिहास में किसी जानवर की मृत्यु मांगने की यह पहली घटना है।
 
सोनू की देखभाल करने वाले चिड़ियाघर के कर्मचारी जीवनलाल रील के मुताबिक ढाई साल पहले जब सोनू को पिंजरे में शिफ्ट किया गया था, तब से उसकी देख-रेख कर रहा हूं। उसकी हालत देखकर काफी दुख हूं। पहले वह रोज सुबह-शाम करीब आठ लीटर दूध पीता था। 12 अंडे, ककड़ी और मोटी रोटी खाता था, लेकिन अब मुश्किल से तीन लीटर दूध पी पाता है। कई दिन ककड़ी खाना भी छोड़ दिया है।
 
चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक लकवे के बाद भालू को पिंजरे में रख दिया गया था। वह कमर और पैर में चोट के चलते उसे करवट भी नहीं बदल पा रहा था। कर्मचारी उसे करवट बदलवाते हैं। कोई अनजान व्यक्ति उसके पास जाता है तो वह चौकन्ना हो जाता है। 

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?