Hanuman Chalisa

कौन हैं शिप्रा शर्मा, जिनसे हो रही है कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 (11:57 IST)
Indresh Upadhyay Marriage : वृंदावन के लोकप्रिय कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जयपुर में शिप्रा शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनके विवाह की रस्में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सभी उनकी होने वाली पत्नी शिप्रा शर्मा के बारे में जानने को आतुर हैं।
 
कौन हैं शिप्रा शर्मा : बताया जा रहा है कि शिप्रा शर्मा हरियाणा के यमुना नगर की मूल निवासी हैं। फिलहाल शिप्रा का परिवार अमृतसर में रहता है। उनके पिता पंडित हरेंद्र शर्मा डीएसपी रह चुके हैं। बताया जाता है कि दोनों का रिश्ता पूरे परिवार की सहमति से तय हुआ।
 
वृंदावन में हुई विवाह पूर्व की रस्में : विवाह से पूर्व की सभी पारंपरिक रस्में इंद्रेश उपाध्याय के वृंदावन स्थित रमणरेती आश्रम में पूरी हुईं, जिनमें हल्दी, संगीत, मेहंदी और अन्य रीति-रिवाज शामिल थे। शादी के लिए दोनों परिवारों के सदस्य और मेहमान जयपुर पहुंच चुके हैं। होटल में कुंदन वन में भात मायरा की रस्म हुई। ऐसे ही होटल के अलग-अलग वैन्यू में शादी की विशेष रस्में होगी, जिसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी है।
 
समारोह में कई सेलिब्रिटी शामिल : समारोह में जया किशोरी और बी प्राक समेंत कई सेलिब्रिटी शामिल हो रहे हैं। योगी आदित्यनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, अनिरुद्धाचार्य, देवकीनंदन ठाकुर, समेत वृन्दावन के कई बड़े संत-महंत भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
 
शादी के लिए एक विशेष आमंत्रण पत्र तैयार कराया गया है। इसमें वृंदावनधाम के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है। इसमें राधारमणजी से मिश्री-इलायची, तुलसी सहित अन्य मंदिरों से लड्डू भेजे थे। शादी का विशेष आमंत्रण पत्र मंदिरों के अलावा कुछ विशेष मेहमानों को भेजा गया था।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी के आरोपों का MEA ने दिया जवाब, विदेशी नेताओं से मुलाकात की लिस्ट की जारी, देखें कौनसे नेताओं के नाम

Ahmedabad Plane Crash : एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, ब्रिटेन भेजे गए शवों में मिला खतरनाक केमिकल

Putin India Visit : रूस की दोस्ती से समुद्र में भारत की ताकत दोगुनी, रूस देगा नई न्यूक्लियर सबमरीन

19 मिनट का वायरल वीडियो क्या है? सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की पूरी सच्चाई, शेयर किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें

किसकी सैलरी सबसे ज्यादा, व्लादिमीर पुतिन की या PM मोदी की? इस मामले में ट्रंप का क्या है हाल

सभी देखें

नवीनतम

हुमायूं कबीर का ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप, कहा 2026 में नहीं बनेंगी बंगाल सीएम

RBI ने घटाया रेपो रेट, कम होगी लोन की EMI

CM योगी आदित्यनाथ के विजन से पूर्वांचल की बदली तस्वीर, धार्मिक-क्लस्टर से औद्योगिक-क्लस्टर का सफर

इंडिगो की 900 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों की नाराजगी बढ़ी, क्या बर्बादी की कगार पर है इंडिगो?

पुतिन का भारत दौरा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

अगला लेख