Hanuman Chalisa

LIVE: भारत और रूस के बीच 7 समझौते, भारत को तेल देता रहेगा रूस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 (12:40 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा का आज दूसरा दिन है। राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर किया गया। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद पुतिन ने राजघाट पर राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान भी जारी किया। पल पल की जानकारी...


02:56 PM, 5th Dec
नई चुनौतियों पर बातचीत : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हमने नई चुनौतियों पर बात की। ग्लोबल और रिजनल मुद्दों पर भी हमारे बीच बातचीत हुई। पुतिन ने कहा कि भारत को फ्यूल सप्लाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देश आपस में आर्थिक सहयोग बढ़ाएंगे। 

02:43 PM, 5th Dec
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- रूसी लोगों को 30 दिन के लिए भारत निशुल्क वीजा देगा। क्लीन एनर्जी पर हमारी साझी प्राथमिका। मोदी ने कहा कि सांस्कृतिक और खेल संबंधों को विस्तार दिया जाएगा। 

02:41 PM, 5th Dec
भारत रूस के बीच कई समझौते : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने द्विपक्षीय बैठक के बाद साझा बयान जारी किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस के संबंध ध्रुवतारे की तरह हैं। इन संबंधों को निरंतर सींचा है। सहयोग के क्षेत्र में कई नए आयाम जुड़ेंगे। दोनों देश मिलकर यूरिया उत्पादन का प्रयास करेंगे। दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में अहम समझौते हुए हैं। 25 साल पहले साझेदारी की नींव रखी गई। आज यह नींव और मजबूत हुई है। दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, खेल, समुद्री क्षेत्र, केमिकल, फर्टिलाइजर, शिपिंग, मेडिकल, एजुकेशन समेत कई अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समझौते हुए। 

12:17 PM, 5th Dec
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- आपने विजनरी लीडर की मिसाल पेश की। आपकी यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक है। आपके साथ मेरे संबंधों के भी 25 साल हो चुके हैं। 25 साल पहले भारत-पाक संबंधों की मजबूत नींव रखी गई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा अपना पक्ष है। भारत तटस्थ नहीं रह सकता। हम सबको शांति के रास्ते पर चलना है।

12:08 PM, 5th Dec
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुतिन ने राजघाट पर आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे।

11:00 AM, 5th Dec
राष्‍ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए पुतिन। राष्‍ट्रपति भवन में रूसी राष्‍ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

10:33 AM, 5th Dec
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने पॉलिसी रेपो रेट को तुरंत प्रभाव से 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% करने का फैसला किया। इस फैसले से लोगों के लोन की ईएमआई कम होगी। ALSO READ: RBI ने घटाया रेपो रेट, कम होगी लोन की EMI

08:49 AM, 5th Dec
-कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने US डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत में गिरावट पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
-शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इंडिगो एयरलाइंस के ऑपरेशन में रुकावट पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है, जिससे देशभर के यात्रियों को बहुत परेशानी हो रही है।

07:43 AM, 5th Dec
रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन आज कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे राजघाट जाकर राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। उन्हें आज सुबह 11 बजे राष्‍ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा।

वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षिय बातचीत करेंगे। इसमें दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। दोनों नेता भारत रूस बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे। वे आज रात 9 बजे रूस के लिए रवाना हो जाएंगे।

07:40 AM, 5th Dec
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि  आईटीओ चौक, बीएसजेड मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग और राजघाट क्रॉसिंग सहित प्रमुख क्षेत्रों के आसपास प्रतिबंध और रूट में बदलाव की घोषणा की गई। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, एमएलएनपी और जनपथ रोड पर किसी भी वाहन को पार्क करने या रुकने की अनुमति नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी के आरोपों का MEA ने दिया जवाब, विदेशी नेताओं से मुलाकात की लिस्ट की जारी, देखें कौनसे नेताओं के नाम

Ahmedabad Plane Crash : एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, ब्रिटेन भेजे गए शवों में मिला खतरनाक केमिकल

Putin India Visit : रूस की दोस्ती से समुद्र में भारत की ताकत दोगुनी, रूस देगा नई न्यूक्लियर सबमरीन

19 मिनट का वायरल वीडियो क्या है? सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की पूरी सच्चाई, शेयर किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें

किसकी सैलरी सबसे ज्यादा, व्लादिमीर पुतिन की या PM मोदी की? इस मामले में ट्रंप का क्या है हाल

सभी देखें

नवीनतम

DGCA ने रोस्टर संबंधी फैसले पर लगाई रोक, जल्द खत्म होगा इंडिगो संकट!

इंडिगो संकट ने बढ़ाई विमान यात्रियों की मुसीबत, दिल्ली से मुंबई का किराया 1 लाख से भी ज्यादा

इलाज की आस में रातभर फर्श पर सोया रहा मरीज, सुबह डॉक्‍टर ने कमीशन के लिए निजी अस्‍पताल भेज दिया

LIVE: भारत और रूस के बीच 7 समझौते, भारत को तेल देता रहेगा रूस

बड़ी खबर, दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द, क्या है देश के अन्य एयरपोर्ट का हाल?

अगला लेख