Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द, क्या है देश के अन्य एयरपोर्ट का हाल?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 (12:30 IST)
Indigo Crisis : देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों पर संकट बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में आज रात 12 बजे तक इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई है। वहीं शाम 6 बजे तक चेन्नई की सभी उड़ानें भी रद्द हो गई। अब तक इंडिगों की 1000 से ज्यादा उड़ाने रद्द कर दी गई है। ALSO READ: इंडिगो की 900 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों की नाराजगी बढ़ी, क्या बर्बादी की कगार पर है इंडिगो?
 
मुंबई एयरपोर्ट से 104, बेंगलुरु से 102, हैदराबाद से 92 और चेन्नई एयरपोर्ट से इंडिगो की 31 उड़ानें रद्द की जा चुकी है। पुणे से 12, जम्मु एयरपोर्ट से 12 और श्रीनगर एयरपोर्ट से 10 उड़ानें रद्द कर दी गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने पैसेंजर के लिए एडवाइज़री जारी करते हुए कहा कि इंडिगो की सभी डोमेस्टिक उड़ानें आज रात 11:59 बजे तक कैंसिल कर दी गई हैं। बाकी सभी एयरलाइन कंपनियों का ऑपरेशन शेड्यूल के हिसाब से जारी रहेगा। 
 
 
इंडिगो ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर बयान जारी कर कहा कि उसकी टीमें MOCA, DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटरों की मदद से स्थिति को सुधारने में लगी हैं।
 
इंडिगो ने कहा कि वह यात्रियों को उनकी फ्लाइट में किसी भी बदलाव की जानकारी देती रहेगी। साथ ही कंपनी ने लोगों से अपील की कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर चेक करें। एयरलाइन ने कहा कि हमें हुई असुविधा का गहरा अफसोस है और हम जल्द से जल्द अपनी सेवाओं को सामान्य करने पर ध्यान दे रहे हैं। 
 
हालात यह हैं कि इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद दूसरी एयरलाइंस ने टिकटों के दाम कई गुना बढ़ा दिए हैं। जो टिकट 5-6 हजार में मिल रहा था, वह अब 30-40 हजार रुपए तक पहुंच चुका है। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी के आरोपों का MEA ने दिया जवाब, विदेशी नेताओं से मुलाकात की लिस्ट की जारी, देखें कौनसे नेताओं के नाम

Ahmedabad Plane Crash : एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, ब्रिटेन भेजे गए शवों में मिला खतरनाक केमिकल

Putin India Visit : रूस की दोस्ती से समुद्र में भारत की ताकत दोगुनी, रूस देगा नई न्यूक्लियर सबमरीन

19 मिनट का वायरल वीडियो क्या है? सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की पूरी सच्चाई, शेयर किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें

किसकी सैलरी सबसे ज्यादा, व्लादिमीर पुतिन की या PM मोदी की? इस मामले में ट्रंप का क्या है हाल

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : अब जमकर चमकेगी ठंड, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

अब्दुल्ला आजम को अब 2 पासपोर्ट मामले में सजा, 50 हजार का जुर्माना

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

Cloudflare Down: महीने भी दूसरी दूसरी बार इंटरनेट डाउन, कई ऐप्स चलाने में आई परेशानियां

पीएम मोदी ने पुतिन को गिफ्ट की गीता, क्या बोलीं कंगना रनौत

अगला लेख