उद्योगपति ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में 10 करोड़ दान किए, मुंडन भी कराया

Webdunia
शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (19:35 IST)
तिरुपति (आंध्रप्रदेश)। आंध्रप्रदेश में तिरुपति के समीप तिरूमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पास्को ग्रुप के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संजय पास्सी ने शुक्रवार को 10 करोड़ रुपए का दान दिया। एक अधिकारी ने बताया कि दान देने से पूर्व पास्सी ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर अपना मुंडन करवाया।

अधिकारी के अनुसार, पूजा-पाठ के बाद संजय और उनकी पत्नी ने टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी एवी धर्मा रेड्डी को 10 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा।

उन्होंने बताया कि पास्सी ने इस धर्मस्थल का प्रबंधन संभालने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) से अनुरोध किया कि इसमें से नौ करोड़ रुपए मंदिर द्वारा संचालित श्री वेंकटेश्वर भक्ति टीवी चैनल में उपयोग किए जाएं, जबकि बाकी एक करोड़ रुपए श्री वेंकटेश्वर सर्वाश्रेय ट्रस्ट में दिए जाएं।

यह ट्रस्ट्र टीटीडी अनाथालय के वास्ते है और वह अनाथों एवं बेसहारों को मुफ्त शिक्षा, आवास आदि प्रदान करता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख