Dharma Sangrah

तमिलनाडु में नौकाओं में इसरो द्वारा विकसित ट्रांसपोंडर लगाने की हुई शुरूआत

Webdunia
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (21:45 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले मछुआरों की मदद के लिए 4000 से अधिक मशीनीकृत नौकाओं पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा विकसित उन्नत ट्रांसपोंडर लगाने की शुक्रवार को शुरुआत की और मछली पकड़ने वाली नौकाओं के मालिकों को ये उपकरण प्रदान किए।

स्टालिन ने सचिवालय में नीली क्रांति योजना के तहत 10 नौका मालिकों को ये उपकरण आवंटित किए। इस योजना के तहत 18.01 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत पर तमिलनाडु में 4,997 मशीनीकृत नावों पर ट्रांसपोंडर लगाया जाना है। ये नौका मालिक चेन्नई, नागपट्टिनम, तूतीकोरिन और कन्याकुमारी जिलों के हैं।

यह उपकरण दो-तरफ़ा संचार का आदान-प्रदान करता है और मछुआरों को सूचना संप्रेषित करने और उनसे प्राप्त करने में मदद करता है। यह अधिकारियों को गहरे समुद्र में एक नाव के वास्तविक स्थान, उसके मार्ग का पता लगाने और बचाव के प्रयासों के लिए उचित उपाय करने में सहायता देने में सक्षम है।

चक्रवात, तूफान या भारी बारिश के दौरान गहरे समुद्र में नावों से मत्स्य विभाग के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष तक और इसके उलट नियंत्रण कक्ष से नाव मालिक तक भी संदेश प्रेषित किया जा सकता है। संदेश सुरक्षा एजेंसियों द्वारा भी भेजे और प्राप्त किए जा सकते हैं।

जिन क्षेत्रों में अधिक मछलियां हैं, उनकी जानकारी, मौसम का पूर्वानुमान और अन्य सभी प्रासंगिक पहलुओं पर अधिकारियों द्वारा नाविकों को संदेश भेजे जा सकते हैं। मछुआरे ब्लू टूथ से जुड़कर और ट्रांसपोंडर को ठीक करने के बाद एक मोबाइल ऐप का उपयोग करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। (File photo) 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

November Car Sales : Maruti Suzuki, Hyundai, Kia और Tata, Mahindra में किसने मारी बाजी

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का हंगामेदार आगाज, सीरफ कांड और किसानों के मुद्दें पर घिरी सरकार

रायसेन में भरभराकर गिरा पुल, 4 बाइक सवार घायल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

अगला लेख