Hanuman Chalisa

बीमा राशि के लालच में पत्नी की हत्या, मिली यह सजा...

Webdunia
रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (10:59 IST)
बहराइच (उत्तरप्रदेश)। जिले की एक अदालत ने 4 लाख रुपए के लालच में पत्नी की हत्या करने वाले एक व्यक्ति को आजीवन कारावास तथा जुर्माने की सजा सुनाई है।
 
अभियोजन पक्ष के अनुसार गिलौला थाना क्षेत्र निवासी विशंभर विश्वकर्मा ने अपनी बहन रूपवती (27) के पहले पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उसकी शादी श्रावस्ती जिले निवासी पप्पू उर्फ पवन विश्वकर्मा से कर दी। पहले पति की मौत के बाद उसके बीमे की 4 लाख रुपए की दावा राशि रूपवती को मिली थी।
 
रूपवती के बैंक खाते में जमा इन रुपयों पर पप्पू की नजर थी लेकिन वह पैसे किसी को देना नहीं चाहती थी। इसे लेकर पप्पू अकसर अपनी पत्नी को मारा-पीटा करता था। पत्नी का धन न मिलने से नाराज पप्पू 24 मई 2016 को गांव के ही अपने कुछ साथियों के साथ प्रसाद चढ़ाने के लिए रूपवती को नजदीक के एक मंदिर में ले गया और वहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
 
सत्र परीक्षण के दौरान अपर जिला जज नरेन्द्र कुमार ने मृतका के पति पप्पू उर्फ पवन को शनिवार को मुजरिम करार देते हुए उम्रकैद तथा 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं अदा करने पर 1 साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख