Hanuman Chalisa

महंगी मशीनें और साथियों के हौंसले के बाद भी जिंदगी की जंग हार गए आईपीएस सुरेन्द्र दास

Webdunia
रविवार, 9 सितम्बर 2018 (17:09 IST)
कानपुर। आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास मौत से जंग लड़ते-लड़ते हार गए और रविवार को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सुरेंद्र दास ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवारवाले और पुलिसकर्मी उन्हें उर्सला लेकर गए थे। लेकिन डॉक्टरों ने वहां पर रीजेंसी अस्पताल में रेफर कर दिया था।
 
16 आईपीएस अफसर अपने बैचमेट को बचाने के लिए दिन-रात जद्दोजहद कर रहे थे। इतना ही नहीं, उन्हें सुरेन्द्र दास के लिए 17 से 18 लाख की कीमत वाली एक्समो मशीन का इंतजाम भी किया था। जब एक्मो मशीन उत्तरप्रदेश, दिल्ली में कहीं नहीं मिली थी तो साथियों ने कड़ी मेहनत करके केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मदद से मुंबई से इस मशीन को मंगवाया। इसके अलावा अफसरों ने डॉक्टरों की टीम भी चार्टर प्लेन से बुलाई थी।
 
कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कहा है कि दुनिया के किसी भी अस्पताल में सुरेंद्र दास को भर्ती कराया जाता तो भी उनका ऐसा इलाज नहीं हो सकता था। डॉक्टरों और साथियों की कोशिश के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! रिजर्व वाला दूसरा पेपर भी हुआ था लीक

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

LIVE: केरल में वीडी सतीशन की ताजपोशी, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ

ट्रंप की रहस्यमयी पोस्ट से हड़कंप: मिडिल ईस्ट के नक्शे पर अमेरिकी झंडा और ईरान पर लाल तीर, क्या होने वाला है बड़ा एक्शन?

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

अगला लेख