Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमाचल प्रदेश में 2.5 किग्रा चरस के साथ इसराइली नागरिक गिरफ्तार

हमें फॉलो करें हिमाचल प्रदेश में 2.5 किग्रा चरस के साथ इसराइली नागरिक गिरफ्तार
, सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (10:28 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 2.5 किलोग्राम चरस के साथ 42 वर्षीय इसराइली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। कुल्लू पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि यरुशलम का शाउल बोरोव मनाली से दिल्ली जा रही निजी बस में सवार था।
उन्होंने बताया कि कुल्लू पुलिस ने टीसीपी बजौरा में जांच के दौरान रविवार रात को उसके पास से 2.50 किलोग्राम चरस बरामद की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि बोरोव एक पर्यटक वीजा पर भारत आया था और वाराणसी जा रहा था। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली के दंगल में PM मोदी की एंट्री, कड़कड़डूमा में आज पहली चुनावी रैली