Hanuman Chalisa

नोएडा की आईटी कंसल्टेंसी ने की करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी, अमेरिकी कंपनी का आरोप

Webdunia
शनिवार, 17 नवंबर 2018 (09:31 IST)
नोएडा। अमेरिका की एक सॉफ्टवेयर कंपनी ने नोएडा की एक कंपनी के मालिक पर करीब 10 साल के दौरान लगभग 14 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। नोएडा पुलिस ने शिकायत के बाद आईटी कंसल्टेंसी चलाने वाले हिमांशु खत्री के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नोएडा स्थित कंपनी के मालिक पर आरोप है कि उसने कम अनुभवी डेवलपरों को रखा और उनकी पहचान, अनुभव के साथ फर्जीवाड़ा किया तथा फर्जी कर्मचारियों को रखा और अमेरिकी कंपनी से 2006 से 2015 के बीच सॉफ्टवेयर बनाने समेत विभिन्न सेवाओं के लिए भारीभरकम रकम वसूली। इसके अलावा सॉफ्टवेयर को अमेरिका के अन्य ग्राहकों को भी बेच दिया।

नोएडा पुलिस ने कहा कि कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को की वसोले इंक कंपनी के निदेशक और सीईओ फिल अलाफ की शिकायत के बाद आईटी कंसल्टेंसी माई माइंड इंफोटेक प्रायवेट लिमिटेड चलाने वाले हिमांशु खत्री के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

इस बीच एक अलग मामले में नोएडा पुलिस ने मालवेयर के जरिए अमेरिकी और कनाडाई नागरिकों के कंप्यूटरों को लॉक कर देने और इसे खोलने के लिए उनसे धन ऐंठने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अगला लेख