इटावा : यमुना में मछलियों की मौत, ‍नदी में सिल्ट बढ़ने से ऑक्सीजन की कमी

Webdunia
बुधवार, 28 जुलाई 2021 (14:03 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित यमुना नदी में हजारों की संख्या में मछलियों की मौत हो गई। मछलियों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि अभी मछलियों की मौत का कारण सामने नहीं आया है। 
 
जसवंतनगर जिला प्रशासन ने यमुना में विभिन्न प्रजातियों की मछलियों की मौत की पुष्टि की है साथ मत्स्य विभाग को पूरे प्रकरण पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक एक से दो किलोमीटर के दायरे मे यमुना नदी के किनारे पर मरी मछलियां पड़ी हुई और तैरते हुए दिखाई दे रही हैं। 
 
हालांकि मछलियों के मरने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग मछलियों की मौत का कारण प्रदूषण को मान रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मृत मछलियों में ज्यादातर ‘तिलपिया’ प्रजाति की हैं। यह भी माना जा रहा है कि यमुना में जलस्तर बढ़ने से सिल्ट (गाद) की मात्रा बढ़ गई है। इससे पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम हुई है। यही कारण है कि मछलियों की मौत हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी फिर बोले, डोनाल्ड ट्रंप ने नरेन्द्र मोदी को मजबूर किया

कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली में कोरोना के 30 नए मामले, कर्नाटक में एक की मौत

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

अगला लेख