डल्लेवाल ने आमरण अनशन नहीं किया है समाप्त, किसान नेता कोहाड़ ने किया दावा

पिछले सप्ताह राज्य पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए किसानों को विभिन्न जेलों से रिहा किए जाने के बाद उन्होंने महज एक गिलास पानी पीया था।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 29 मार्च 2025 (16:43 IST)
Dallewal's hunger strike continues: किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ (Abhimanyu Kohar) ने दावा किया है कि पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) ने अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त नहीं किया है बल्कि पिछले सप्ताह राज्य पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए किसानों को विभिन्न जेलों से रिहा किए जाने के बाद उन्होंने महज एक गिलास पानी पीया था। पंजाब सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया था कि डल्लेवाल ने पानी स्वीकार कर लिया है और अपना अनशन तोड़ दिया है।
 
वे तभी पानी लेंगे जब सभी किसानों को रिहा कर दिया जाएगा : पंजाब सरकार के दावों का खंडन करते हुए कोहाड़ ने दावा किया कि शनिवार को डल्लेवाल ने स्पष्ट कर दिया था कि वे तभी पानी लेंगे जब सभी किसानों को रिहा कर दिया जाएगा। डल्लेवाल के करीबी सहयोगी कोहाड़ ने कह, किसान नेताओं की रिहाई के बाद डल्लेवाल ने एक गिलास पानी पिया। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह गलत धारणा फैलाई जा रही है कि डल्लेवाल ने अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर दिया है। उनकी भूख हड़ताल जारी है।ALSO READ: शिवराज बैठक से पहले डल्लेवाल से मिले, हाल-चाल पूछे, कहा- सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा
 
पंजाब के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने शुक्रवार को शीर्ष अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने 19 मार्च को हरियाणा के साथ लगी खनौरी और शंभू सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटा दिया था और धरने के कारण अवरुद्ध सड़कों और राजमार्गों को खोल दिया था। उस दिन पंजाब पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों और उनके कुछ नेताओं को हिरासत में भी लिया था।
 
किसानों ने पानी लेने से इनकार कर दिया : एक अन्य किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने भी शनिवार को कहा कि जब डल्लेवाल को किसानों की हिरासत के बारे में पता चला तो उन्होंने तब तक पानी लेने से इनकार कर दिया जब तक कि सभी किसानों की रिहाई नहीं हो जाती। कोटड़ा ने कहा कि किसानों को रिहा किये जाने के बाद उन्होंने पानी लिया।ALSO READ: किसान नेता डल्लेवाल का बड़ा ऐलान, जारी रहेगा अनशन
 
26 नवंबर को अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी : डल्लेवाल (70) संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के संयुक्त मंच के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने पिछले साल 26 नवंबर को अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी ताकि केंद्र पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रदान करने की कानूनी गारंटी सहित उनकी मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया जा सके।ALSO READ: डल्लेवाल की तरह आमरण अनशन करेंगे हरियाणा के मंत्री अनिल विज, अधिकारियों से क्यों हैं नाराज?
 
जनवरी में केंद्र द्वारा किसान नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद डल्लेवाल ने खनौरी विरोध स्थल पर चिकित्सा सहायता लेना शुरू कर दिया था लेकिन अपना अनशन समाप्त नहीं किया था। पुलिस ने 19 मार्च की कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए सरवन सिंह पंधेर, अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटड़ा और अन्य कई किसान नेताओं को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। किसान मजदूर मोर्चा के नेता पंधेर को मुक्तसर जेल से रिहा किया गया जबकि कोहाड़, कोटरा और कुछ अन्य किसान नेताओं को पटियाला केंद्रीय जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद शुक्रवार को किसान नेताओं ने अस्पताल में डल्लेवाल से मुलाकात की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख