भाजपा सरकारों से क्यों नाराज जैन संत पुलक सागर जी?

Webdunia
बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (22:00 IST)
जैन तीर्थों पर हो रहे अतिक्रमण से नाराज जैन संत पुलक सागर जी महाराज ने भाजपा की राज्य और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जैन तीर्थों पर जितने अवैध कब्जे जैन तीर्थों पर हुए हैं, उतने 70 सालों में नहीं हुए। भाजपा सरकार जैनियों को समाप्त करना चाहती है। 
 
दुष्यंत कुमार की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा- हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि सूरत बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जैन तीर्थों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। जैन तीर्थों को लूटा जा रहा है, उन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। एक साजिश के तहत पूरे देश के जैन तीर्थ निशाने पर आ गए हैं। हमारे तीर्थों को हड़पने की साजिश रची जा रही है। 
 
उन्होंने कहा कि क्या हमने इसीलिए इस सरकार को चुना कि हमारे तीर्थों का विध्वंस किया जाए? सम्मेद शिखर, गिरनार, पालिताणा आदि तीर्थों को हड़पने की साजिश रची गई।
इंदौर को गोम्मटगिरि का उल्लेख करते हुए महाराज ने कहा कि जैनों ने किसी की संपत्ति को नहीं हड़पा, हम तो सिर्फ अपनी जमीन बचाने की कोशिश कर रहे हैं। गोम्मट गिरि मामले में अदालत के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। शासन-प्रशासन द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
 
उन्होंने जैन समाज से अपील की कि प्रशासन ध्यान नहीं दे तो मौन जुलूस निकालें, गोम्मट गिरि के लिए जीवन का बलिदान करना पड़े तो वह भी कीजिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

US Deportation : 112 डिपोर्ट भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट आया तीसरा विमान, क्या बोले CM मान

Maha Kumbh : महाकुंभ में रविवार को 1.36 करोड़ लोगों ने संगम में लगाई डुबकी, 52.83 करोड़ पहुंचा आंकड़ा, ऐसे किया गया क्राउड मैनेजमेंट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद रविवार को क्या रही स्थिति, पढ़िए हर अपडेट

delhi stampede : कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

Mohan Bhagwat : बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

अगला लेख