Hanuman Chalisa

जम्मू में खानाबदोशों के सुरक्षित आवागमन संबंधी परामर्श जारी

Webdunia
सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (12:50 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में हाल में कुछ खानाबदोश परिवारों पर हमले की घटनाओं के मद्देनजर उनका सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों को परामर्श जारी कर दिया गया है। 
 
पुलिस महानिरीक्षक एसडी सिंह जामवाल ने सोमवार को यहां बताया कि सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, थानाध्यक्षों और पुलिस चौकियों के प्रभारियों को खानाबदोशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें मैदानी से पहाड़ी इलाकों में सुरक्षित जाने देने की सुविधा मुहैया कराने संबंधी एक परामर्श जारी किया गया है। 
 
गौरतलब है कि गुरुवार को रियासी जिले में गुस्साई भीड़ ने पशु तस्कर समझकर कुछ खानाबदोश परिवारों पर हमला कर दिया। हमले में इन परिवारों की महिलाएं और बच्चे भी निशाना बने और 1 बालिका एवं 2 महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए। 
 
डॉ. जामवाल ने बताया कि हमने इस सिलसिले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में से किसी का भी कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पीड़ितों में से भी 4 को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उनके पास मवेशी ले जाने की अनुमति संबंधी जरूरी दस्तावेज नहीं थे। वे मवेशियों को रियासी से किश्तवाड़ के इंशान इलाके में ले जा रहे थे जिसके लिए जिला उपायुक्त से अनुमति लेनी पड़ती है। 
 
जम्मू जोन के पुलिस प्रमुख ने बताया कि खानाबदोशों को उनके मवेशियों के साथ सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने संबंधी परामर्श जारी किया गया है तथा खानाबदोशों को भी सलाह दी गई है कि वे दिन के समय आवागमन नहीं करें ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम

अगला लेख